दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी की तारीफ, क्या बोली बीजेपी.? कस दिया कांग्रेस पर तंज

उमाकांत त्रिपाठी।BJP On Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को कहा था कि- 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने पर भारत के रुख का विरोध करना उनके लिए अब शर्मिंदगी की बात बन गई है. इसे लेकर बुधवार (19 मार्च, 2025) को बीजेपी नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अब नए विरोधियों की जरूरत है क्योंकि पुराने तो उनके प्रशंसक बन गए हैं.बीजेपी आईटी सेल के हैड अमित मालवीय ने बुधवार को एक्स पर शशि थरूर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कि-पीएम मोदी को अब नए विरोधियों की जरूरत है पुराने तो फैन्स बन गए’

 

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को थरूर की तारीफ करनी चाहिए
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, कि-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी को आगे आकर शशि थरूर की तारीफ करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के पक्ष का समर्थन किया है’.संबित पात्रा ने कहा, कि-शशि थरूर कूटनीति को अच्छे से समझते हैं क्योंकि उन्होंने काफी वक्त तक यूनाइटेड नेशंस में काम किया है. रूस-यूक्रेन युद्ध में उन्होंने पीएम मोदी के रुख की तारीफ की है’. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के अन्य नेताओं को पीएम मोदी और देश के खिलाफ बोलने की जगह शशि थरूर से सीखना चाहिए.

शशि थरूर ने अपने बयान को लेकर जताया खेद
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रायसीना डायलॉग में पैनल डिस्कशन के दौरान मंगलवार को कहा था कि- भारत ने जो नीति अपनाई है, उसके तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के रूस व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की दोनों को गले लगा सकते हैं. रूस ने जब फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था तो थरूर ने भारत के रुख की आलोचना की थी और मॉस्को के इस कदम की आक्रामकता की निंदा करने का आह्वान किया था.

जानें-रविशंकर प्रसाद ने क्या कहा
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने भी शशि थरूर के बयान का स्वागत किया. रविशंकर प्रसाद ने कहा,कि- शशि थरूर को लगता है कि पूर्व में रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर उन्होंने जो बयान दिया था वो ठीक नहीं हैं. भारत सरकार की पॉलिसी ही ठीक थी. देर आए दुरुस्त आए. कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी शशि थरूर से सीखना चाहिए’.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 914

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *