अपराध

जेल में नशे के लिए तड़प रही पति को मारने वाली मुस्कान: मुश्किल से कट रही हत्यारिन की रातें, ब्वॉयफ्रेंड साहिल की भी बिगड़ी हालत, नशे के लिए हुए परेशान!

उमाकांत त्रिपाठी।UP News: सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के दिन-रात अब जेल में कट रहे हैं. जेल में दोनों को एक-एक पल काटना भारी हो रहा है. दरअसल दोनों को नशे की आदत है और जेल में नशा मिल नहीं रहा है. ऐसे में दोनों जेल में काफी परेशान हैं.
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, जेल जाने के बाद दोनों नशे के लिए काफी परेशान है. सूत्र यह भी बताते हैं कि दोनों ने कारागार में नशे की मांग की है. नशा ना मिलने की वजह से दोनों की तबीयत भी खराब हो गई है. फिलहाल दोनों को जेल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में निगरानी में रखा गया है. अगर ज्यादा सेहत खराब होती है तो जेल प्रशासन दोनों को डॉक्टर की निगरानी में भी रख सकता है.

जेल में नशे के लिए तड़प रहे साहिल और मुस्कान
जिस तरह से मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत को मारा है, माना जा रहा है कि इस पूरे केस में नशा शामिल है. मुस्कान और सौरभ को नशे की लत थी. मुस्कान के परिजनों का खुद कहना है कि साहिल ने ही मुस्कान को नशे की लत लगाई थी. जब से साहिल और मुस्कान जेल में गए हैं, तभी से वह नशे के लिए तड़प रहे हैं.मुस्कान के परिजनों का कहना है कि इन दोनों को तरह-तरह के नशे लेने की आदत है. यहां तक की ये दोनों नशे के इंजेक्शन भी लेते हैं. मगर जेल में दोनों को नशा नहीं मिल रहा है.

Related Posts

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *