न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

हरियाणा CM के मुरीद हुए PM मोदी, तारीफ में कही ये बात, बोले- आपने अच्छा इलाज कर दिया.!

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि- कांग्रेस की सरकार में सरकारी नौकरियों की हरियाणा में क्या हालत थी, आप सबको पता है। लोग कहते थे कि नौकरी लगनी है तो किसी नेता के साथ लगना होगा। नौकरी के लिए बापू की जमीन और मां के जेवर तक बिक जाते थे, लेकिन हमारी नायब सिंह सैनी की सरकार ने इसका इलाज कर दिया है।

पीएम ने आगे कहा कि- बिना पर्ची, बिना खर्ची के आधार पर यहां की सरकार नौकरियां दे रही है। 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी न मिले, इसके लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ली और हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। अच्छी बात यह है कि नायब सिंह सैनी की सरकार आने वाले वर्षों में हजारों नई नौकरियों का रोडमैप बनाकर चल रही है।

4 पॉइंट्स में जानिए-पीएम मोदी ने नायब सरकार के बारे में क्या-क्या कहा…

1. ठाड़े जवान, ठाड़े खिलाड़ी, और थारा भाईचारा, हरियाणा की पहचान
पीएम ने कहा कि- ठाड़े जवान, ठाड़े खिलाड़ी, और थारा भाईचारा जो है हरियाणा की पहचान। हिसार से मेरी इतनी यादें जुड़ी हुई हैं। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, तो यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक काम किया। इन सभी साथियों के परिश्रम ने बीजेपी की हरियाणा में नींव को मजबूत किया है। आज मुझे यह देखकर गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।

2. हिसार एयरपोर्ट भी हरियाणा के युवाओं को नई ऊंचाई देगा ​​​
मोदी ने कहा, “देश के करीब 90 एरोड्रम उड़ान योजना से जुड़ चुके हैं। इनमें बहुत कम पैसों में लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। इसलिए आज हर साल हवाई यात्रा करने वालों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। हिसार का यह एयरपोर्ट भी हरियाणा के युवाओं को नई ऊंचाई देगा। हमारी सरकार एक तरफ कनेक्टिविटी पर बल दे रही है, दूसरी तरफ गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित कर रही है। यही तो बाबा साहेब अंबेडकर का सपना था। हमारे संविधान निर्माताओं की यही इच्छा थी।

3. हरियाणा अपनी खुशबू की महक पूरी दुनिया में बिखेरती रहेगी
पीएम ने कहा, कि- हरियाणा वह प्रदेश है, जहां बहुत बड़ी संख्या में युवा, सेना में जाकर देश की सेवा करते हैं। कांग्रेस ने तो वन रैंक, वन पेंशन को भी दशकों तक धोखा ही दिया है। ये हमारी सरकार है जिसने वन रैंक, वन पेंशन के 13500 करोड़ रुपए दे चुकी है। हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को गति देगा। हरियाणा में या तो खेल हो, या खेत, हरियाणा अपनी खुशबू की महक पूरी दुनिया में बिखेरती रहेगी।

4. मेरा आपसे वादा- हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा
उन्होंने कहा कि- हरियाणा के लोगों के जीवन में बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना, ये हमारा मकसद है। इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास, यही भाजपा सरकार का मंत्र है। इसी मंत्र पर चलते हुए आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरू हुई है। यानी अब श्रीकृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा, श्रीराम जी की भूमि से सीधी जुड़ गई है। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 851

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *