ऑटो-मोबाइल

क्या है Sachet App जिसका पीएम मोदी ने किया जिक्र, सिक्योरिटी के लिए है बेहद जरूरी.!

उमाकांत त्रिपाठी।Sachet App Kya Hai: मन की बात के 121वें एपिसोड में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश के नागरिकों से जुड़ते हुए कई महत्वपूर्ण पहलों पर चर्चा की. इनमें से एक था ‘सचेत ऐप’, जो हर भारतीय स्मार्टफोन यूजर के लिए बेहद जरूरी है. पीएम मोदी ने सभी देशवास‍ियों से सचेत ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने को कहा. अब आप ये सोच रहे होंगे क‍ि ये है क्या? और ये आपकी कैसे मदद कर सकता है? तो आइये आपको इस ऐप के बारे में A टू Z सब कुछ बताते हैं.

दरअसल, इस ऐप को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने लॉन्च किया है. ‘सचेत’ एक मोबाइल ऐप है और इसे प्राकृतिक आपदाओं से बचने में मदद करने के ल‍िए तैयार क‍िया गया है. इसका सबसे पहला काम ये है क‍ि देश के विभिन्न क्षेत्रों में कभी भी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका होते ही ये ऐप व‍िभ‍िन्‍न भाषाओं में रियल-टाइम अलर्ट भेजता है. चाहे भारी बारिश, चक्रवात, बाढ़ या भूकंप हो, सचेत ऐप ये सुनिश्चित करता है कि यूजर तक चेतावनियां तुरंत पहुंच जाएं.

ऐपल और एंड्रॉयड दोनों के ल‍िए है मौजूद
ये ऐप ऐपल स्‍मार्टफोन और एंड्रॉयड दोनों के ल‍िए मौजूद है. Sachet App को फोन में आसानी से डाउनलोड क‍िया जा सकता है. एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store से और ऐपल फोन यूजर्स Apple App Store से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Related Posts

20 हजार तक सस्ती हुई होंडा की ये बाइक, फटाफट करें बुक, सिर्फ दिवाली तक का है मौका

उमाकांत त्रिपाठी।अगर आप अपनी बेटी या फिर पत्नी के लिए होंडा की स्कूटी लेने के…

1 of 3

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *