दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

सोलापुर अग्निकांड में 8 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़ित परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलापुर अग्निकांड में हुई मौतों पर दुःख जताया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

पीएमओ ने एक्स पर किया पोस्ट
इस संबंध में पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें पीएम मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

रविवार सुबह लगी थी आग
आग रविवार तड़के लगी थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए कुल 11 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन अधिकारी राकेश सालुंके ने कहा, “इस बचाव अभियान में दमकल कर्मी भी घायल हुए हैं। आग पर काबू पाने में 17 घंटे लगे।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 866

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *