स्वास्थ्य

पीएम से मुलाकात के पहले मंत्रियों को कराना होगा कोविड टेस्ट, इस वजह से लिया गया फैसला

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले अब मंत्रियों को अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा। टेस्ट कराने के बाद ही मंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात कर पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश के अंदर पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 306 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित 6 लोगों की मौत भी हुई है।

देशभर में कोरोना को लेकर की जा रहीं तैयारियां
आपको बता दें कि- पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे हैं। इस बीच कोरोना से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आइसोलेशन वॉर्ड तैयार किए जा रहे हैं और दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा रहा है।

केरल-महाराष्ट्र और कर्नाटक में ज्यादा केस
संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वालों में 3 केरल, 2 कर्नाटक और 1 महाराष्ट्र से हैं। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक केरल में एक दिन में सबसे ज़्यादा 170 नए कोविड केस सामने आए हैं, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या 2,223 हो गई है। इसके साथ ही गुजरात में 114 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस बढ़कर 1,223 हो गए हैं। कर्नाटक में 100 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस 459 हो गए हैं।

Related Posts

‘तीन महीने तक स्कर्ट न पहनें लड़कियां’, स्वास्थ्य मंत्री ने क्यों दिया ऐसा बयान

खबर इंडिया की।पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री शरदवत…

पीरियड्स बना कंगना रनौत के लिए मुसीबत, सांसद बोली- इसे मैनेज करना पॉसिबल नहीं

खबर इंडिया की। कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस हैं और वे किसी भी मुद्दे पर…

74 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं पीएम मोदी, प्रधानमंत्री ने बताया अपना फिटनेस सीक्रेट

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 74 वर्ष की उम्र में भी अपनी ऊर्जा और…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *