स्वास्थ्य

कौन हैं वो लोग जो पीएम मोदी की लुक-पर्सनालिटी पर देते हैं ध्यान, किस देश के नेता से किस तरह से मिलेंगे ये भी होता है तय

उमाकांत त्रिपाठी।हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या करोड़ों है, लेकिन अगर हम इसमें बाहर रह रहे भारतीयों और विदेशी लोगों को जोड़ दें, तो यह संख्या अरबों में पहुंच जाती है. लेकिन पीएम मोदी की इतनी बड़ी फॉलोइंग और उनको प्यार करने वालों की इतनी बड़ी तादाद के पीछे कई कारण भी हैं. पर्सनालिटी एक्सपर्ट की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक में उनकी पर्सनैलिटी, ओवरऑल लुक, कपड़े पहनने के तरीके, भाषण देने के अंदाज से लेकर देश और दुनिया के बड़े नेताओं से मिलने के अपने ढंग और स्टाइल में निरंतर परिवर्तन और बदलाव ने उन्हें आज इतने बड़े कैरीज़्मैटिक व्यक्ति के तौर पर दुनिया के सामने लाया है.

लेकिन सोचने की बात तो यह है कि इस पूरे बदलाव के पीछे और 2014 से जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से लेकर अब तक उनकी इस पूरी पर्सनालिटी और ओवरऑल लुक को बदलने और इसमें और ज्यादा निखार लाने के पीछे वह कौन से लोग हैं जो लगातार काम कर रहे हैं. यही सवाल जब हमने भारत की पहली सर्टिफाइड और नंबर वन इमेज मास्टर सोनिया दुबे से पूछा, तो उन्होंने प्रधानमंत्री की इस पूरी टीम में कौन-कौन है और कितने लोग कोर ग्रुप में काम करते हैं. इन सब के बारे में हमें क्या कुछ बताया आइए इस लेख में पूरे विस्तार से बताते हैं.

इतने लोग हैं प्रधानमंत्री मोदी की कोर टीम का हिस्सा
सोनिया का कहना था कि- प्रधानमंत्री मोदी का अगर पूरा चेंज ओवर देखा जाए, तो यह अपने आप में एक इमेज मास्टर बनने वालों के लिए एक पूरी अच्छी खासी केस स्टडी है. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री को यदि आप गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में याद करते हैं, तो आप सभी लोगों को यह याद होगा कि तब प्रधानमंत्री काफी वाइब्रेंट कलर के कुर्ते डाला करते थे और उनका पूरा वार्डरोब ऐसे ही कुछ हुआ करता था, जो की तब की उनकी पर्सनैलिटी के साथ जाता भी था, क्योंकि तब प्रधान मंत्री काफी डायनेमिक हुआ करते थे और बोल्ड स्टेटमेंट दिया करते थे. लेकिन उसके बाद जब से वह देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से उन्होंने पेस्टल कलर और सटल कुर्ते और ड्रेस अप करना शुरू किया है, क्योंकि यह बदलाव दिखता है कि वह जमीन से जुड़े हुए हैं, वहीं इससे उनकी पर्सनालिटी में एक परिपक्वता भी आती है.

सोनिया ने आगे यह भी बताया कि- यह तो सभी लोगों को ही पता है कि एक वक्त कुर्ता स्टाइलिस्ट बिपिन चौहान और उसके बाद फैशन डिजाइनर ट्रॉय कोस्टा प्रधानमंत्री के वार्डरोब का ख्याल रखते थे और उनके ओवर ऑल ड्रेसिंग को निखारते थे. लेकिन उसके बाद से अब कौन उनकी स्टाइलिंग और बाकी सब चीजों का ध्यान रख रहा है यह किसी को भी नहीं पता है. मगर उन्होंने यह जरूर बताया कि उनकी कोर टीम में 10 से 15 लोग उनके द्वारा बोले जाने वाली स्पीच, उनके कपड़े, उनका हेयर स्टाइल उनकी पूरी ओवरऑल लुक और वह किस तरह से प्रेजेंट होंगे वह यह सब देखते हैं. उनका यह भी कहना था कि यह तो 10 से 15 लोगों की एक कोर टीम है, पर इस कोर टीम के नीचे भी एक और कई बड़े लोगों की टीम होती है जो पूरी डिटेलिंग को देखती है.

किस से कैसे मिलना है- गले लग कर या कॉर्डियल हैंडशेक करकर
सोनिया ने बताया कि- अपनी इमेज को स्ट्रांग और अच्छा दिखाने के लिए तीन चीजों का ध्यान रखना होता है. जिसमें A से अपीयरेंस, B से बिहेवियर और C से कम्युनिकेशन होता है. उनका कहना था कि- अपीयरेंस के मामले में तो प्रधानमंत्री को सबने देखा है और सब ने नोटिस भी किया है और हमने अभी इसके बारे में बताया भी है. लेकिन बिहेवियर और कम्युनिकेशन के मामले में भी प्रधानमंत्री का कोई जवाब नहीं है.

Related Posts

पीएम मोदी की इस योजना से बची बेटी की जान, पिता ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र तो मिला ये जवाब.!

उमाकांत त्रिपाठी।गुजरात में रहने वाले विपुल पित्रोदा की जिंदगी उस समय पूरी तरह…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *