न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बीजेपी के नए अध्यक्ष पर आया बड़ा अपडेट, अमित शाह ने की इस दिग्गज नेता से मुलाकात, ये हैं दावेदार

उमाकांत त्रिपाठी।झारखंड भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश चल रही है। दो दिवसीय झारखंड दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की भविष्य की राजनीति के संकेत दिए। शाह ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से अकेले में लंबी चर्चा की। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात, पार्टी संगठन की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान लगभग तय हो गया है कि झारखंड में भाजपा की कमान किसे दी जाएगी। हालांकि, अभी इस बात की घोषणा नहीं की गई है।

जानिए- इन नेताओं से भी हो सकती है मुलाकात
वहीं, शाह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से भी सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की। झारखंड भाजपा में बाबूलाल मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही है। इसी हफ्ते राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी की थी।
चर्चा में चल रहे ये नाम

आपको बता दें कि- जब भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष झारखंड दौरे पर आए थे, तब से नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। राजनीतिक गलियारों में कुल 5 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है। इसमें भाजपा के एक राज्यसभा सांसद, एक लोकसभा सांसद और विधायक का नाम भी शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी झारखंड में लोकसभा सांसद मनीष जयसवाल या रघुवर दास को प्रदेश की कमान दे सकती है। हालांकि, इस लिस्ट में तीन और नाम हैं, जिनकी चर्चा जोरों पर है। ऐसे में कहा जा रहा है कि झारखंड में भाजपा, पार्टी की कमान राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भी दे सकती है। इस लिस्ट में विधायक सीपी सिंह और प्रदीप वर्मा का नाम भी शामिल है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का होना है चुनाव
भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारियां भी कर रही है। जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी चुन लिया जाएगा। हालांकि, इससे पहले कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का चुना जाना बाकी है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश और एमपी में भी भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्षों को चुना है।

Related Posts

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *