न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

बिग बॉस में इस बार घरवालों की सरकार, सलमान खान ने की 19वें सीजन की अनाउंसमेंट, जानिए क्या होगा खास

खबर इंडिया की।टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 की अनाउंसमेंट हो चुकी है। सलमान खान ने इस साल नेता बनकर शो अनाउंस कर बताया है कि इस बार शो की थीम पॉलिटिक्स से मिलती-जुलती होगी। साथ ही सलमान ने ये भी बताया है कि- शो 24 अगस्त से शुरू हो रहा है।सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बिग बॉस 19 का प्रोमो जारी कर लिखा है, ‘लौट आया हूं मैं लेकर बिग बॉस का नया सीजन। और इस बार चलेगी, घरवालों की सरकार।

 

ये हो सकते हैं बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स-
फैसल शेख- पॉपुलर इन्फ्लूएंसर फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू इस साल बिग बॉस 19 का हिस्सा बनेंगे। बीते लंबे समय से उनकी और शो के मेकर्स की चर्चा जारी है। इससे पहले फैसल कलर्स चैनल के खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फैसल के आने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जन्नत जुबैर भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं। हालांकि दोनों के नाम पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गुरुचरण सिंह- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए गुरुचरण सिंह से भी मेकर्स की बातचीत जारी है। गुरुचरण तब चर्चा में आए थे, जब वो अचानक लापता हो गए। उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। कुछ हफ्तों बाद वो घर लौटे और कहा कि वो अध्यात्म की राह पर निकल गए थे। एक्टर ने कई वीडियोज जारी कर बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।इनके अलावा खुशी दुबे, गौरव तनेजा, अपूर्वा मुखिजा (रेबेल किड), गौरव खन्ना, धनश्री वर्मा, अरिशिफा खान और मिक्की मेकओवर के भी शो में आने की चर्चा है। हालांकि अब तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की लिस्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

 

 आपको बता दें कि- बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इस साल शो का हिस्सा बनेंगी, हालांकि एक्ट्रेस ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।एक्ट्रेस ने बिग बॉस 19 में जाने की अफवाहों के बीच अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है, सारी अफवाहों को खत्म कर रही हूं। मैं बिग बॉस में नहीं जा रही हूं और न कभी जाऊंगी।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *