न्यूज़भारतमनोरंजनराजनीतिहेडलाइंस

बिग बॉस 19 में दिखेंगी हिमांशी नरवाल, पहलगाम हमले में शहीद अफसर की पत्नी को मिला ऑफर

खबर इंडिया की।अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सभी को हिलाकर रख दिया था. इस हमले में भारतीय आर्मी के जवान विनय नरवाल शहीद हो गए थे. विनय की पत्नी हिमांशी नरवाल की फोटो सोशल मीडिया पर उस वक्त खूब वायरल हुई थी. कपल अपनी शादी के बाद पहलगाम में हनीमून के लिए पहुंचा था. लेकिन इस डरावने हादसे ने उन्हें हमेशा के लिए अलग कर दिया. विनय की मौत पर हिमांशी और उनके परिवार संग पूरे देश ने आंसू बहाए थे.

हिमांशी नरवाल को मिला बिग बॉस का ऑफर?
अब खबर आई है कि हिमांशी नरवाल को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर मिला है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स हिमांशी को अपने शो में लाना चाहते हैं, क्योंकि- उनसे व्यूअर्स पहले से जुड़े हुए हैं. पोर्टल ने सूत्र के हवाले से बताया, ‘मेकर्स कुछ ऐसे लोगों को शो में लेना चाहते हैं, जो दर्शकों से तुरंत जुड़ जाएंगे और बिग बॉस 19 के बोर्ड में हिमांशी नरवाल को लेने पर बातचीत हुई है. हालांकि इसे लेकर अभी कुछ कन्फर्म नहीं है.हिमांशी नरवाल का नाम पब्लिक में पहली बार उनके पति और नेवी अफसर विनय नरवाल के पहलगाम हमले में शहीद होने के बाद आया था. हिमांशी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वो अपने मृत पति के बगल में बैठी थीं और फूट-फूटकर रो रही थीं. इस फोटो ने देशभर को झकझोर कर रख दिया था. बाद में यूट्यूबर एल्विश यादव ने हिमांशी को पहचानते हुए बताया था कि वो उनके साथ कॉलेज में पढ़ चुके हैं.

 

जानिए- इन एक्टर्स को भी किया गया अप्रोच?
‘बिग बॉस 19’ का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ था. इसमें सलमान खान को नेता के रूप में देखा गया था. उन्होंने कहा था कि इस बार सरकार घरवाले चलाएंगे और सारे फैसले भी वही लेंगे. अगर कुछ भी उल्टा हुआ तो उसका खामियाजा भी घरवालों को ही भुगतना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम स्टार्स शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह, मुनमुन दत्ता को शो का ऑफर दिया गया है. इनके अलावा लता सभरवाल, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, पूरव झा और अपूर्वा मखीजा को ऑफर मिलने की खबरें सामने आई हैं.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 787

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *