अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

दो बॉयफ्रेंड वाली काजल की कहानी सुन चौंक जाएंगे, 12 साल के भाई के साथ कमरे में मिली थी लाश

उमाकांत त्रिपाठी।कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खड़ेपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ. यहां किराए के मकान में रह रही 25 वर्षीय ट्रांस महिला काजल और उसके 12 वर्षीय भाई देव के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. काजल का शव एक बॉक्स-फ्रेम बेड के भीतर ठूंसा हुआ था, जबकि देव का शव बेड के पास पड़ा था. दोनों के शव सड़े हुए थे, जिससे अंदाजा है कि हत्या कई दिन पहले हुई होगी. पुलिस ने शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग और लूट दोनों पहलुओं को शक के घेरे में रखा है. घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है, जबकि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

जानें- ऐस हुआ घटना का खुलासा
काजल और देव मूल रूप से मैनपुरी जिले के रहने वाले थे. करीब एक महीने पहले दोनों ने खड़ेपुर में एक सेवानिवृत्त सैनिक के मकान में किराए पर रहना शुरू किया था. काजल की मां गुड्डी ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से उसकी बेटी का मोबाइल फोन बंद था. कई बार कॉल करने पर भी संपर्क नहीं हो पाया तो उन्हें आशंका हुई. शनिवार को वे काजल के घर पहुंचीं तो ताला बंद मिला. उनके पास घर की एक डुप्लीकेट चाबी थी. चाबी से दरवाजा खोलते ही अंदर से तेज दुर्गंध आई. कमरे में प्रवेश करते ही उन्होंने बेड के पास देव का शव देखा, जबकि काजल का शव बेड के भीतर बॉक्स में ठूंसा हुआ मिला. गुड्डी के मुताबिक, यह नजारा देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना पाकर एसीपी (नौबस्ता) चित्रांशु गौतम, थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एसीपी ने बताया कि घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था, आलमारियां खुली हुई थीं और काजल का आईफोन गायब था. घटनास्थल से एक खाली शराब की बोतल भी बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, यह हत्या 3 से 5 दिन पहले की गई लगती है. शवों के सड़ने और बदबू फैलने के कारण ही मामले का पता चला. फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं, जिनमें उंगलियों के निशान, खून के धब्बे और संदिग्ध सामग्री शामिल है.

संदिग्ध और प्रेम-प्रसंग का कोण
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दो युवक गोलू और आकाश अक्सर काजल के घर आया-जाया करते थे. प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग का पहलू भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि काजल का एक युवक से प्रेम संबंध था, जबकि दूसरा युवक भी उससे नजदीकी रखता था, जिससे प्रेम त्रिकोण की आशंका गहरा गई है. पुलिस ने बताया कि एक बीजेपी महिला नेता के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में काजल के घर के बाहर का हिस्सा आता है. पुलिस उस फुटेज को खंगाल रही है, जिससे घटना के समय घर में आने-जाने वालों की पहचान हो सके.

काजल की जिंदगी और चेहरे की सर्जरी
पुलिस सूत्रों और काजल के परिचितों के अनुसार, उसकी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. जन्म से पुरुष लिंग के साथ पैदा हुई काजल को खुद को ‘किन्नर’ कहलाना पसंद नहीं था. वह पूरी तरह से महिला की तरह जिंदगी जीना चाहती थी. इसके लिए उसने मुंबई के एक निजी अस्पताल में महंगी फेस सर्जरी कराई थी, ताकि उसका चेहरा और हावभाव पूरी तरह स्त्री स्वरूप में आ सके. बताया जाता है कि इस सर्जरी पर लाखों रुपये खर्च हुए थे. सर्जरी के बाद काजल ने अपने नए रूप के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना शुरू किया और अपनी पहचान एक महिला के तौर पर स्थापित करने लगी.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 843

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *