न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

साल के अंत तक मार्केट में आएगा भारतीय सेमीकंडक्टर चिप, पीएम मोदी ने दी ये जानकारी

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत में निर्मित पहले मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप को लेकर बड़ी घोषणा की है. पीएम मोदी ने कहा कि साल 2025 के अंत तक पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप बाजार में उपलब्ध होगा. उन्होंने यह भी कहा कि- सरकार मेड इन इंडिया 6जी नेटवर्क को विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है.इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025 में अपना संबोधन देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- भारत ने सेमीकंडक्टर के घरेलू निर्माण का मौका दशकों पहले गंवा दिया था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं.

 

50-60 साल पहले भारत में बन सकते थे सेमीकंडक्टर चिप-पीएम
पीएम मोदी ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि भारत में 50-60 साल पहले ही सेमीकंडक्टर का निर्माण शुरू हो सकता था, लेकिन भारत ने वह मौका गंवा दिया और वही स्थिति उसके आगे लंबे समय तक बनी रही. आज हमने इस हालात को बदल दिया है. भारत में सेमीकंडक्टर से जुड़ी फैक्ट्रियां लगनी शुरू हो चुकी हैं. उन्होंने कहा,कि-स्वदेशी रूप से विकसित पहला सेमीकंडक्टर चिप इसी साल के अंत तक बाजार में आ जाएगा.

टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के विकास पर पीएम ने डाला प्रकाश
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में की जा रही कोशिशों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा,कि- हम मेड इन इंडिया 6जी नेटवर्क को विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. सरकार का फोकस दुनिया में हो रही प्रगति के साथ अपने कदम मिलाने पर है.

100 देशों तक पहुंचने वाला है भारत का ईवी एक्सपोर्ट
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान इस बात ऐलान करते हुए कहा,कि- मैं आपको भारत की एक और सफलता के बारे में बताना चाहता हूं. भारत जल्द ही इलेक्टिक व्हीकल (EV) के क्षेत्र में एक बड़ी ताकत बनने जा रहा है. भारत अब दुनिया के 100 देशों में इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात करने जा रहा है. इससे सफलता से जुड़ा एक बहुत बड़ा कार्यक्रम दो दिन के बाद मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को आयोजित किया जा रहा है.

पीएम ने  भारत के अर्थव्यवस्था की सराहना की
पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था की सराहना करते हुए कहा,कि- भारत, जो रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र का पालन करता है, वह आज दुनिया को धीमी विकास दर से बाहर निकालने की स्थिति में है. हम वैसे लोग नहीं हैं, जो ठहरे हुए पानी के किनारे बैठकर उसमें कंकड़ फेंकते हैं. हम वो लोग हैं, जो तेज बहती धारा को भी मोड़ सकते हैं.

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *