दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

62 साल की उम्र में दूल्हा बने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, 16 साल छोटी महिला से रचाई शादी

उमाकांत त्रिपाठी।ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शादी की। 62 साल के अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे PM बन गए हैं जिन्होंने पद पर रहते हुए शादी की।अल्बनीज ने 46 साल की जोडी हेडन से कैनबरा में PM ऑफिस में शादी की। हेडन फाइनेंशियल सर्विस में काम करती हैं। अल्बनीज ने फरवरी 2024 में हेडन से सगाई थी।

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक शब्द में पोस्ट किया- मैरिड। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे बो-टाई पहनकर अपनी मुस्कुराती दुल्हन का हाथ थामे दिख रहे हैं।अल्बनीज और हेडन सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में ही हनीमून मनाएंगे, जिसका पूरा खर्च अपनी जेब से देंगे यानी कोई सरकारी मदद नहीं लेंगे।

 

ऑस्ट्रेलियाई पीएम की है यह दूसरी शादी
ऑस्ट्रेलियाई पीएम की यह दूसरी शादी है. उन्होंने 2019 में अपनी पूर्व पत्नी कार्मेल टेबट से तलाक लिया था। यह शादी 19 साल चली। इस रिश्ते से उनका एक बेटा नाथन है।अल्बनीज और हेडन की मुलाकात 2020 में मेलबर्न में एक बिजनेस डिनर में हुई। थी। हेडन की भी यह दूसरी शादी है। हालांकि हेडन की पहली शादी और तलाक की जानकारी पब्लिक नहीं है।

 

बिन ब्याही मां के बेटे हैं ऑस्ट्रेलियन PM
लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज को उनके अपने ‘अल्बो’ नाम से बुलाते हैं। एंथनी का जन्म 2 मार्च, 1963 को ऑस्ट्रेलिया के शहर कैंपरडॉउन के रूढ़िवादी कैथोलिक ईसाई परिवार में हुआ। एंथनी ने जब से होश संभाला सिर्फ मां को ही अपने आसपास देखा, पिता को नहीं।एंथनी जब 14 साल के हुए थे, तब उनकी मां ने एक शाम खाने के बाद बैठकर असली सच बताया। उन्होंने कहा कि असल में उनकी शादी नहीं हुई थी। वह इटली में एक आदमी से मिली थीं, उसके साथ रिश्ता बना और वह गर्भवती हो गईं।

बेटे पर नाजायज का ठप्पा न लगे इसलिए मां ने बोला झूठ
एंथनी के पिता कार्लो क्रूज शिप के मैनेजर थे। साल 1962 में एक विदेश यात्रा के दौरान उनकी मैरियन से मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्यार हो गया। कार्लो की किसी और महिला से सगाई हो चुकी थी। वह परिवार और समाज के डर से पुराना रिश्ता तोड़ नहीं सके।मैरियन ने झूठी शादी की एक कहानी गढ़ी, सगाई की अंगूठी पहनी और 7 महीने तक एशिया और ब्रिटेन की यात्रा पर रहने के बाद वापस सिडनी आ गईं। इस दौरान वह चार महीने की गर्भवती हो चुकी थीं। बेटे एंथनी पर नाजायज होने का ठप्पा न लगे, इसलिए उन्होंने ये बात छिपाई। पूरा परिवार अगले 15 साल तक इसी कहानी पर यकीन करता रहा।

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 792

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *