अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

पत्नी को मारकर लाश के पास बैठा, फिर इंस्टाग्राम से हटाई फोटोज, साले को कॉल कर बोला- गलती से मरी, सामने आई ये वजह

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां यूपी की रहने वाली शादीशुदा युवती शीलू देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्या को किसी और ने नहीं, बल्कि शीलू के पति सन्नी दयाल ने ही अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, सन्नी को पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि शीलू का ऑफिस में किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इसी शक के चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। 28 जनवरी की रात भी इसी बात पर विवाद हुआ। शीलू के सो जाने के बाद सन्नी ने तकिए से उसका मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी करीब दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा और बचने की प्लानिंग करता रहा। जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो शव को बिस्तर पर छोड़कर कमरे को बाहर से लॉक किया और फरार हो गया।

इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने वारदात के करीब 12 घंटे बाद शीलू के भाई को फोन कर कहा कि “गलती से तुम्हारी बहन मेरे से मर गई।” इसके बाद वह मोबाइल बंद कर आगरा और जयपुर भाग गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने और पत्नी के मोबाइल से इंस्टाग्राम के फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए थे, ताकि कोई डिजिटल सबूत न मिले। मंगलवार को जैसे ही वह गुरुग्राम लौटा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल सामान की बरामदगी और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।

 

Related Posts

1 of 809

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *