बिहारन्यूज़भारतहेडलाइंस

60 साल के प्रिंसिपल को 28 साल की मुस्लिम टीचर से हुआ प्यार, शादी के तीसरे दिन ही बनी मां, पढ़ें चौंकाने वाला मामला

खबर इंडिया की। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय प्रिंसिपल राकेश साह ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन से शादी कर ली है। यह शादी नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जनकपुर धाम में संपन्न हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच स्कूल में काम के दौरान बातचीत शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे नजदीकियों और फिर प्यार में बदल गई। राकेश साह पहले से शादीशुदा हैं और उनके चार बच्चे भी हैं, बावजूद इसके उन्होंने शाइस्ता परवीन के साथ जीवन बिताने का फैसला किया।

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को दोनों अचानक मुजफ्फरपुर से लापता हो गए और नेपाल के जनकपुर पहुंचकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। वायरल तस्वीरों में शाइस्ता हिंदू दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

इस शादी के बाद शाइस्ता के भाई ने औराई थाने में अपहरण और धर्म परिवर्तन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में राकेश साह की पहली पत्नी और बेटी को भी नामजद किया गया है। परिवार का आरोप है कि राकेश साह ने शाइस्ता को बहला-फुसलाकर और दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराया।

वहीं विवाद बढ़ने पर शाइस्ता ने भी एक वीडियो जारी कर पलटवार किया है। वीडियो में उसने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह खुश है। दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *