दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

देखिए मेरी पत्नी ने क्या पहना है… जब पीएम मोदी को गले लगाकर इजरायली पीएम ने कही ये बात, ‘भगवा’ पर हुई दिलचस्प चर्चा

खबर इंडिया की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को इजरायल पहुंच चुके हैं। तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उतरते ही प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। खास बात यह रही कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

जैसे ही पीएम मोदी विमान से नीचे उतरे, नेतन्याहू ने गर्मजोशी से उन्हें गले लगाया। इस दौरान उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी मौजूद रहीं। सारा ने प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला। जब पीएम मोदी और सारा नेतन्याहू हाथ मिला रहे थे, उसी समय पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंग और सारा के परिधान के रंग की ओर इशारा किया। दोनों के परिधान में मिलते-जुलते ‘भगवा’ रंग को लेकर हल्की-फुल्की चर्चा होती नजर आई, जिस पर सभी मुस्कुराते दिखे।

इस दौरे को भारत-इजरायल संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्षा, कृषि, तकनीक और नवाचार जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होने की संभावना है।

पीएम मोदी का यह दौरा कूटनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊंचाइयों की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *