न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मुझे तुम्हारी बॉडी पसंद है.. उसने मेरे ब्रेस्ट को छुआ.. बोल्ड एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

खबर इंडिया की। बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने इंडस्ट्री के अंदर की एक चौंकाने वाली सच्चाई उजागर की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने सेट पर अपने साथ हुए एक बेहद असहज अनुभव को साझा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के तौर पर अपना पहला प्रोजेक्ट कर रही थीं, तब एक डायरेक्टर ने उनके साथ अजीब और अनुचित व्यवहार किया।

नेहल के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद जब पूरा क्रू जा चुका था, तब सेट पर सिर्फ वह और डायरेक्टर ही मौजूद थे। इसी दौरान डायरेक्टर ने उनसे निजी सवाल पूछने शुरू कर दिए।

उन्होंने कहा, “डायरेक्टर को यह नहीं पता था कि मैं एक्ट्रेस भी हूं। उन्होंने मुझसे मेरा इंस्टाग्राम दिखाने को कहा और फिर पूछा कि क्या मेरा कोई बॉयफ्रेंड है।”

जब नेहल ने बताया कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है, तो डायरेक्टर ने उन्हें असहज कर देने वाली बात कही—“हम कुछ ट्राई कर सकते हैं, मुझे तुम्हारी बॉडी पसंद है।”

नेहल ने आगे बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें साइड हग करने की कोशिश की और उस दौरान भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारा बॉयफ्रेंड नहीं बन सकता, लेकिन मैंने तुम्हें फील कर लिया।” इस पूरे घटनाक्रम ने एक्ट्रेस को अंदर तक झकझोर दिया।

नेहल वडोलिया का यह खुलासा फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा और प्रोफेशनल माहौल पर सवाल खड़े करता है। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इंडस्ट्री में सुरक्षित माहौल की मांग कर रहे हैं।

यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे कई बार ऐसी सच्चाइयां छिपी होती हैं, जिनके बारे में लोग खुलकर बात नहीं कर पाते।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *