अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

शादी के 13 दिन बाद मायके लौटी दुल्हन, रात को सोलह श्रृंगार कर बॉयफ्रेंड से मिलने गई, फिर जो हुआ…!

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के थाना मरका क्षेत्र के ग्राम अधाव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. बताया जा रहा है कि युवती की शादी इसी महीने 7 मई को हुई थी. घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है.

थाना मरका क्षेत्र के ग्राम अधाव में सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके देखे, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लिया. साथ ही फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलित किए.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृत युवती की शादी 7 मई को हुई थी. शादी के बाद वह ससुराल से वापस गांव आई थी. परिजनों के मुताबिक युवती रात में सज-संवर कर घर से कहीं चली गई थी, जिसके बाद परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे.

ASP बांदा शिवराज ने बताया कि- आज सुबह जानकारी मिली कि गांव के ही एक युवक के साथ युवती का शव एक ही पेड़ पर लटका मिला. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही इस पूरे मामले की असली वजह साफ हो सकेगी.

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 978

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *