मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

MP में इस सड़क किनारे खड़ी थी कार, अंदर मौजूद थे कपल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोला दरवाजा तो सब हो गए दंग.!

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक और युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला राजगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां भानगढ़ रोड पर नरसिंह देवला फाटे के पास दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को राहगीरों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार के पास युवक और युवती को तड़पते हुए देखा। युवक कार के बाहर सड़क किनारे पड़ा हुआ था, जबकि युवती कार के अंदर गंभीर हालत में थी। दोनों की स्थिति देखकर लोगों ने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल सरदारपुर ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक चार पहिया वाहन, दोनों के मोबाइल फोन और कार के अंदर रखे करीब 29 हजार 500 रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा एक बोतल भी मिली है, जिसमें पानी के साथ जहरीला पदार्थ मिला हुआ बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी देर से सड़क किनारे खड़ी हुई थी। जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पास जाकर देखा, जहां दोनों की हालत गंभीर थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने कथित तौर पर उसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


पुलिस के अनुसार मृत युवक और युवती दोनों धार जिले के ग्राम लाबरिया धुलिया खेड़ी के निवासी थे। युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष और युवती की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदारपुर में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं और जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

इस बीच स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवती पहले से शादीशुदा थी, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीर और साफ हो सकेगी।

Related Posts

1 of 859

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *