वायरलअपराधदिल्लीन्यूज़भारतशहरहेडलाइंस

आशिक संग मॉल में शापिंग कर रही थी पत्नी, हसबैंड ने रंगेहाथ पकड़ा.. नोएडा में भीड़ ने कर दी महिला और बॉयफ्रेंड की पिटाई

खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सेक्टर-49 के बरौला हनुमान मूर्ति के पास एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा और मारपीट हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति को पहले से अपनी पत्नी पर शक था। इसी बीच उसे पत्नी के प्रेमी के साथ होने की जानकारी मिली। जब वह मौके पर पहुंचा तो दोनों को साथ देखकर उसका गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते पति और कथित प्रेमी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर काफी देर तक विवाद चलता रहा। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने भी हस्तक्षेप किया और कथित प्रेमी की पिटाई कर दी।

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पूरे विवाद के दौरान पत्नी अपने पति की बजाय प्रेमी का पक्ष लेती नजर आई। वह बीच-बचाव करने के साथ-साथ प्रेमी को बचाने की कोशिश करती दिखाई दी। इसी वजह से मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी बहस छिड़ गई।

घटना के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई या शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

 

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 821

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *