दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता… गृहमंत्री अमित शाह ने गिनाई 12 वर्षों की योजनाओं की उपलब्धियां

उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग सुविधाएं, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और उसे आत्मनिर्भर बनाना रहा है।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। इन योजनाओं ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि जन-धन योजना और वित्तीय समावेशन से जुड़े अन्य कार्यक्रमों ने देश में बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत किया है। बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के बैंक खाते खुले, जो पहले औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से बाहर थे। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचना संभव हुआ और पारदर्शिता भी बढ़ी।

अमित शाह ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और पीएम स्वनिधि जैसी पहल ने छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और सूक्ष्म उद्यमियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। इन योजनाओं की मदद से लाखों लोगों ने अपना रोजगार शुरू किया और व्यवसाय का विस्तार किया।

गृह मंत्री ने कहा कि- सरकार ने केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि गरीबों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराने के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है। इन प्रयासों से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि बुनियादी सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के जरिए गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के ये प्रयास विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव रख रहे हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि समावेशी विकास, गरीबों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली नीतियों के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।

 

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 832

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *