गॉसिपमनोरंजन

Alia Bhatt Pregnant: क्या मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट? रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

Alia Bhatt Pregnant: अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में रहने वाले कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक फिल सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह औरव भी जायादा स्पेशल है दरअसल बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी के दो महीने बाद ही गुड न्यूज़ का ऐलान कर दिया है। आलिया भट्ट ने प्यारी सी तस्वीर के साथ ऐलान किया है।

https://www.instagram.com/p/CfS-_HvMhQ8/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

सोमवार की सुबह आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी है कि वह गर्भवती हैं। शेयर की गई तस्वीर में रणबीर के साथ, आलिया को अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है, जिसमें लवबर्ड्स स्क्रीन पर देख रहे हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है।’

जैसे ही आलिया ने ये पोस्ट शेयर की उन्हें बधाई देने वालों की लाइन लग गई, उनके फैंस और सेलेब्स दोनों पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा, करण जौहर, मौनी रॉय समेत कई सेलेब्स ने कमेंट करके एक्ट्रेस को बधाई दी है। बधाईयों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को बैशाखी के दिन शादी की थी, अब इतनी बड़ी गुड न्यूज फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है।

बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया साथ नजर आएंगे। दोनों इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए थे और अब फिल्म रिलीज होने से पहले न सिर्फ दोनों की शादी हो गई बल्कि दोनों अब माता-पिता भी बनने वाले हैं।

Related Posts

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *