उत्तर प्रदेश

बांदा जेल हुआ मुख्तार अंसारी का नया ठिकाना, काल कोठरी के बाहर कड़ी सुरक्षा

यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी को सुरक्षित ले आई। आज सुबह तड़के साढ़े चार बजे मुख्तार अंसारी को बांदा जेल पहुंचा दिया गया. इस दौरान जेल और मुख्तार के काफिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से निकलने के बाद करीब 900 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। जिसमें तकरीबन 16 घंटे का समय लगा। सफर के दौरान तीन बार काफिले का रूट भी बदला गया। जबकि जेल आने से एक घंटे पहले पूरी रोड को बैरिकेड कर दिया गया।

मुख्तार को लेकर यूपी पुलिस बांदा की सीमा जसपुरा में तड़के 3.30 बजे दाखिल हुई। फिर पैलानी, पपरेन्दा और विश्वविद्यालय रोड से होते हुए मुख्तार को बांदा जेल में दाखिल कराया गया।

मुख्तार के आने से ठीक 10 मिनट पहले जेल गेट को खोल दिया गया। और मुख्तार के साथ आ रही गाड़ियों को जेल से एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। जेल के अंदर केवल मुख्तार की एम्बुलेंस और दो गाड़ियां ही जा सकी। 

इससे पहले रात करीब डेढ़ बजे के आसपास कानपुर देहात के सट्टी थाने के पास 15 मिनट के लिए काफिले को रोका गया। फिर कानपुर नगर के घाटमपुर की ओर निकला और वहां से हमीरपुर।

यहां से काफिले ने पैलानी थाना क्रास किया। इसके बाद आखिरी थाना देहात कोतवाली और 8 किलोमीटर बाद सीधे बांदा जेल पहुंच गया। 

Related Posts

नई कार लेकर ड्राइव पर गया पति, वापस लौटा तो नजारा देख उड़े होश, कमरे में 22 साल की पत्नी…

खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के झांसी में 22 साल की नवविवाहिता की मौत कारण एक नई…

पीएम मोदी का काशी दौरा: दो अगस्त को संसदीय क्षेत्र में रहेंगे, सामने आया पूरा शेड्यूल

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अगस्त को काशी आएंगे। सेवापुरी…

1 of 44

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *