दिल्लीन्यूज़भारत

Delhi News: दिल्ली में अब शेर, हाथी, भेड़िया जैसे जंगली जानवरों को ले सकेंगे गोद, जानें- कितना आएगा सालाना खर्च

नैशनल ज़ूलॉजिकल पार्क (दिल्ली) ने पशुओं को गोद लेने की योजना शुरू की है जिसके तहत कोई व्यक्ति, शैक्षणिक संस्थान या निजी कंपनी पशुओं को गोद ले सकती है।

शेर, बाघ, गेंडे और हाथी को गोद लेने के लिए सालाना ₹6 लाख खर्च करने होंगे। वहीं, जानवर के बाड़े के सामने उसे गोद लेने वाले का नाम लिखा जाएगा।

बड़ी संख्या में लोगों ने पक्षियों, सांपों और यहां तक कि हाथियों को गोद लेने में रुचि दिखाई है।

चिड़ियाघर प्रशासन ने वन्यजीवों को गोद लेने के संबंध में सहायता को लेकर चिड़ियाघर ने एक ईमेल id- nzpzoo-cza@nic.in और व्हाट्सएप नंबर 9459352291 भी जारी किया है।

इस पर संपर्क कर गोद लेने की योजना के संबंध में पूरी जानकारी ली जा सकती है। दिल्ली जू की आधिकारिक वेबसाइट पर गोद लेने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

इसमें जू के करीब 90 से अधिक प्रजातियों के 1200 वन्यजीव को गोद लेने की प्रक्रिया को बताया गया है। साथ ही गोद लेने का खर्च भी दिया गया है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *