दिल्ली

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस

दिवाली के अगले सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्तमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है।

मौसम विभाग की ओर से गया कि सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 65 प्रतिशत रही।

आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

दिवाली की अगली सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ मापी गयी। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9:15 बजे 326 दर्ज किया गया।

Related Posts

जब तक एक भी बीजेपी कार्यकर्ता जिंदा है… गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा चुका है और इसी बीच Amit…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *