राजनीति

इलाज कराकर सिंगापुर से दिल्ली लौटें लालू प्रसाद यादव

किडनी का इलाज कराने सिंगापुर गए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिवाली की रात दिल्ली लौट आए हैं। सिंगापुर में बेटी रोहिणी आचार्य के साथ रहकर लालू इलाज करवा रहे थ। कोर्ट से लालू को 25 अक्टूबर तक ही देश से बाहर रहने की अनुमति मिली थी।

सुत्रों के अनुसार लालू यादव दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर ठहरे हुए हैं। चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता लालू यादव 11 अक्टूबर को किडनी का उपचार कराने के लिए सिंगापुर गए थे। कोर्ट ने लालू को उपचार कराने के लिए विदेश जाने की सशर्त इजाजत दी थी।

इससे पहले दीपावली के मौके पर बेटी रोहिणी ने लालू प्रसाद के साथ वाली कई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। रोहिणी ने लिखा- रोहिणी आचार्या ने लिखा है-‘ इस देश को जरूरत है आपकी मौजूदगी की ताकि देश मुकाबला कर सके आततायी सोच का… प्रेम भावना का दीप अपने हृदय में जलाएं… खुशियों का प्रकाश सारे संसार में फैलाएं, दीपावली का प्रकाश सारे संसार में फैलाएं… दीपावली की शुभकामनाएं’।

Related Posts

1 of 225

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *