मनोरंजन

कुछ यूं मनाया शाहरुख खान ने अपना 57वां जन्मदिन

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज पूरे 57 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन दुनिया भर में अपने चाहने वाले करोड़ों लोगों के साथ मनाया। जैसे शाहरुख खान का इंतजार हमेशा उनके फैंस को रहता है, ठीक उसी प्रकार शाहरुख खान भी अपने फैंस का काफी ख्याल रखते हैं। जन्मदिन के मौके पर पहले तो अपने घर के बाहर इंतजार में खड़े हजारों लोगों का अभिवादन स्वीकार किया उसके बाद उन्होंने अपने फैंस की फरमाइश भी पूरी की।

आपको बता दें कि उनके जन्मदिन के मौके पर हजारों लोगों ने ट्विटर पर #SRKDAY कैंपेन चलाकर आइकॉनिक सॉन्ग ‘छैय्या छैय्या’ पर डांस करने की मांग की। शाहरुख ने भी अपने दर्शकों को निराश नहीं किया। और उनकी यह मांग पूरी की।

उनके जन्मदिन के मौके पर दुबई के बुर्ज खलीफा पर शानदार लाइटिंग करके उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत के बाहर खड़े होकर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ सेल्फी भी ली. इस तरह उन्होंने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में अपने चाहने वाले हजारों लोगों को भी शामिल किया।

Related Posts

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 of 67

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *