राजनीति

मैनपुरी सहित 5 अन्य विस सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी की लोकसभा सीट सहित कई और राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। मैनपुरी के साथ-साथ 5 राज्यों में 5 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं।

इलेक्शन कमीशन ने कहा कि ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट सहित यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगी।

ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (एसटी रिजर्व) और यूपी की रामपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है. इसके अलावा चुनाव आयोग ने यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी है. 

इन सीटों के लिए 10 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवारों के नोमिनेशन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 नवंबर को की जाएगी जबकि कैंडिडेट अपना नामाकंन 21 नवंबर तक वापस ले सकेंगे. 

ओडिशा, बिहार, राजस्थान, यूपी और छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर एकसाथ 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. जबकि 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों के साथ ही इन सीटों पर मतगणना की जाएगी.

Related Posts

दुबई के क्राउन प्रिंस से हुई पीएम मोदी की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने प्रिंस को दिया ये खास तोहफा.!

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में दुबई के…

1 of 225

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *