धर्म -अध्यात्म

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने दी लोगों को बधाई

पीएम मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। सोमवार को गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर शीश नवाकर गुरू देव की प्रार्थना की। बता दें कि पीएम मोदी को अक्सर सिख गुरुओं से सबंधित कार्यक्रमों में शामिल होते हुए और गुरुद्वारों का दौरा करते हुए देखा गया हैं।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि “श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई। कामना करता हूँ कि एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में, उनकी महान शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें।

Related Posts

क्रिसमस पर पीएम मोदी की खास प्रार्थना, दिल्ली के इस चर्च में पहुंचे प्रधानमंत्री

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *