धर्म -अध्यात्म

गृहमंत्री का दो दिवसीय गुजरात दौरा: पत्नी के साथ सोमनाथ मंदिर पहुंचे अमित शाह, चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्यक्रम में पहुंचे

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे। वे अहमदाबाद से पत्नी के साथ सीधे सोमनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद कोडिनार में चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्यक्रम में पहुंचे। कोडिनार में ही उन्होंने करीब 7 हजार किसानों को संबोधित किया।
शाम को गृहमंत्री जूनागढ़ के चंपर्दा गांव में ब्रह्मानंद आश्रम स्थित कॉलेज का उद्घाटन कर अहमदाबाद लौट आएंगे। रविवार को अहमदाबाद में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिसमें धार्मिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रम शामिल हैं।

इस यात्रा में 350 पुलिस कर्मियों की भारी पुलिस तैनात की गई
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सोमनाथ और कोडिनार यात्रा के मद्देनजर जिला पुलिस प्रमुख मनोहरसिंह जडेजा के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में 3 डीवाईएसपी, 6 पीआई, 17 पीएसआई, एसओजी, एलसीबी सहित लगभग 350 पुलिस कर्मियों की भारी पुलिस तैनाती की गई है।

Related Posts

क्रिसमस पर पीएम मोदी की खास प्रार्थना, दिल्ली के इस चर्च में पहुंचे प्रधानमंत्री

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *