ऑटो-मोबाइल

77,500 रुपये की कीमत पर हुई TVS Raider 125 बाइक लॉन्च

टीवीएस मोटर्स 125 सीसी सेंगमेंट में एक नई बाइक को लांच कर दी है। यह बाइक के 125 सीसी सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए की गई है। जिसके तहत रेडर 125 स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च की गई है.

टीवीएस की इस बाइक को आप सिर्फ 77,500 रुपये में खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस रेडर 125 के डिजाइन को ग्लोबल मार्केट के हिसाब से डेवलप किया है. जिससे ये बाइक इंडिया में यूथ के साथ सार्क देशों और लैटिन अमेरिकी बाजारों में भी एक्सपोर्ट की जा सकेगी.

आइए जानते है TVS Raider 125 बाइक के बारे में….

TVS Raider 125 का लुक – टीवीएस मोटर्स ने इस बाइक को स्पोर्टी और कम्यूटर लुक में पेश किया है. जिसमें कंपनी ने डीआरएल के साथ नया एलईडी हेडलैम्प यूज किया है. इसके साथ ही बाइक के लुक को बेहतर करने के लिए मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया है.

वहीं इस बाइक रियर साइड की बात करें तो इसमें एलईडी टेललाइट्स और 17 इंच का अलॉय व्हील हैं. अगर आप भी इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ये तीन कलर ऑप्शन येलो, रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगी.

TVS Raider 125 के दमदार फीचर्स – इस बाइक में टीवीएस मोटर्स ने डिजिटल कंसोल दिया है. जिसमें  तीन ट्रिप मीटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी इंडिकेटर, इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर इंडिकेटर, गियर-शिफ्ट इंडिकेटर और एवरेज स्पीड रिकॉर्डर सहित कई तरह की जानकारी मिलेगी. इसके साथ ही टेल-टेल लाइट्स के अलावा, बाइक को सेफ्टी फीचर के रूप में साइड-स्टैंड कट-ऑफ स्विच भी मिलेगा.

TVS Raider 125 का पावरफुल इंजन – इस बाइक में 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंड 3 वाल्व इंजन मिलेगा. जो 11.2 bhp की पावर और 11.2 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही रेडर 125 बाइक में कंपनी ने 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है और इस बाइक में इको और पावर दो राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं.

Related Posts

SIAM के अधिवेशन में पहुंचे पीएम मोदी, कहा- मेक इन इंडिया पहल की मार्गदर्शक है ऑटो इंडस्ट्री

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोसाइटी ऑफ इंडियन…

पीएम मोदी को मेट्रो में देख खुश हो गए स्टूडेंट्स, प्रधानमंत्री ने किया बेंगलुरू मेट्रो का सफर

उमाकांत त्रिपाठी।बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो…

1 of 3

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *