चुनाव

गुजरात के झागडिया सीट पर बाप ने ठोक दी बेटे के खिलाफ ताल

कहते हैं न कि राजनीति में कोई किसी का रिश्तेदार नहीं होता। ये बात साबित होते दिख रही है गुजरात विधानसभा चुनाव में, जहां की एक सीट पर बाप-बेटे ही आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी को हराने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरने वाले पिता-पुत्र अब एक-दूसरे को ही हराने में पूरी ताकत लगा रहे हैं।

हम आपको ये पूरी कहानी बताएं उससे पहले जान लीजिए कि छोटूभाई वसावा गुजरात की झागडिया विधानसभा सीट से सात बार के विधायक हैं और आदिवासियों के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। तभी तो उन्होंने इस सीट से अपने ही बेटे और पार्टी बीटीपी के अध्यक्ष महेश वसावा के खिलाफ नामांकन कर दिया है।

जिससे यह सीट गुजरात की हॉट सीट बन गई है जहां मुकाबला बाप-बेटे के बीच होगा। कहां तो चले थें बीजेपी से लड़ने, बाप-बेटे आपस में ही उलझकर रह गए।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बाप-बेटे में मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं। जिसमें जेडीयू से अलग होने की खबर सबसे बड़ी है।

इससे पहले वसावा ने कहा था कि उन्होंने ही महेश वसावा को नामांकन दाखिल करने को कहा था। साथ ही झागडिया सीट का मुद्दा सुलझाने को भी कहा था। लेकिन उसने नामांकन दाखिल कर दिया। यदि महेश अपना नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो गुजरात में पहली बार किसी सीट पर बाप-बेटे के बीच टक्कर होगी।

अगर वाकई में ये टक्कर होती है तो मुकाबला देखने लायक होगा क्योंकि गुजरात के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि एक ही सीट से बाप-बेटे एक दुसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे होंगे।

Related Posts

संसद में संविधान पर चर्चा: 14 दिसंबर को पीएम मोदी लोकसभा में देंगे जवाब, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।संविधान पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को…

ओमीक्रोन एंटीबॉडी से बच सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके पास प्रतिरक्षा नहीं है

कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में बज गया चुनावी बिगुल, 5 फरवरी को वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी।विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजधानी दिल्ली में…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इंतजार होगा खत्म, PM मोदी को भेजी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आपस…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *