चुनावदिल्ली

थम जाएगा आज एमसीडी चुनाव का प्रचार अभियान

4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है. शाम पांच बजे तक ही चुनाव प्रचार किया जा सकेगा जिसके बाद इस स्थानीय चुनाव शोर थम जाएगा। पार्टियों ने जमकर प्रचार-प्रसार किया। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के वोटों की गिनती 7 दिंसबर को होगी. 

दिल्ली की योगशाला के योग गुरुओं के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुलाक़ात करेंगे.  बीजेपी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभा, रोड शो और डोर टू डोर के 210 कार्यक्रम करेगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, हरदीप पुरी, अनुराग ठाकुर के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी आज मैदान में ताकत दिखाएंगे…

दिल्ली के इस नगर निगम चुनाव में 1,349 उम्मीदवारों की क़िस्मत दांव पर लगी है. जिसमें से 42 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं और जबकि 6 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुक़दमे हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है।

इस चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुष उम्मीदवारों से ज्यादा है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 382 निर्दलीय हैं. इनमें 250 वार्डों में 709 महिला उम्मीदवार और 640 पुरुष उम्मीदवार पार्षद पद के लिए मैदान में हैं. बीजेपी, आप और कांग्रेस ने बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. एमसीडी में वैसे भी 50 प्रतिशत या 125 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

आप और बीजेपी ने सभी 250 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों के नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द कर दिए गए. नतीजतन, अब कांग्रेस 250 की जगह 247 वार्डों में चुनाव लड़ रही है

Related Posts

जब तक एक भी बीजेपी कार्यकर्ता जिंदा है… गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा चुका है और इसी बीच Amit…

1 of 82

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *