न्यूज़भारतहेडलाइंस

फ्लोर टेस्ट में पास हुई नीतीश सरकार, वोटिंग से पहले विपक्ष ने किया वॉकआउट; समर्थन में पड़े 129 वोट

उमाकांत त्रिपाठी। बिहार विधानसभा में सोमवार को नीतीश सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग से पहले ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया था। सत्ता पक्ष की मांग पर वोटिंग करवाई गई। इसमें समर्थन में 129 वोट पड़े। विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। इससे पहले विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में मुख्यमंत्री जैसे ही बोलने के खड़े हुए तो RJD विधायक हंगामा करने लगे। नीतीश कुमार ने गुस्से में कहा कि लोग मुझे सुनना नहीं चाहते तो वोटिंग करवाइए। नीतीश ने तेजस्वी के माता-पिता का जंगलराज याद दिलाया।

दर्ज हुआ केस
इधर, मधुबनी के हरलाखी से जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने पटना कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। इसमें जदयू विधायकों को महागठबंधन के पक्ष में वोट देने के लिए ऑफर देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुझे 10 करोड़ का ऑफर दिया गया। दूसरे विधायक कृष्ण मुरारी शरण को मंत्री पद के ऑफर की बात कही गई। सुधांशु शेखर ने जदयू विधायक डॉ. संजीव पर जदयू के ही विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण का केस दर्ज कराया है। वहीं, नंद किशोर यादव भाजपा के स्पीकर पद के उम्मीदवार होंगे। मंगलवार को 10.30 बजे नामांकन करेंगे। उनका स्पीकर बनना तय माना जा रहा है।

पक्ष में पड़े 125 वोट
विधानसभा के बाहर हंगामा कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया। इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पास कर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटा दिया गया। स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *