उमाकांत त्रिपाठी।मेष- मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा. परिश्रम से अपेक्षित परिणाम प्राप्त करेंगे. पेशेवर संबंध बेहतर बनाए रखेंगे. लेनदेन में सतर्कता बरतेंगे. समकक्षों पर भरोसा बनाए रहेंगे. कामकाजी मामलों में उत्साह रखेंगे. सेवाक्षेत्र के मामले गति लेंगे. समय प्रबंधन को बल देंगे. सक्रियता बनी रहेगी. बड़प्पन से काम लेंगे. दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी. कामकाज बेहतर रहेगा. प्रबंधन पर ध्यान देंगे. ठगों से बचाव रखें. रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें. सक्रियता और साहस रखेंगे.
वृष- मित्रों का साथ बनाए रखेंगे. मनोबल और उत्साह से लक्ष्य साधेंगे. शिक्षा पर जोर बना रहेगा. महत्वपूर्ण कार्य गति पाएंगे. बुद्धि कौशल से परिणाम बेहतर बनेंगे. योजनानुसास के अनुरूप सक्रियता बनाए रखेंगे. संतुलित ढंग से बात रखेंगे. वातावरण अनुकूल होगा. उद्योग व्यापार के प्रयास संवरेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाएंगे. पेशेवरों का समर्थन रहेगा. पेशेवर अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. व्यवस्थाओं को महत्व मिलेगा. सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा. जिज्ञासा बनी रहेगी.
मिथुन- सपरिवार सुखपूर्वक समय बिताएंगे. कार्यां में निरंतरता और अनुशासन रखेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों में आगे बे रहेंगे. संबंधियों में परस्पर विश्वास बढ़ेगा. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. वरिष्ठों से सहज संवाद के अवसर बढ़ेंगे. सहकर्मियों का विश्वास जीतेंगे. वचन पालन बनाए रखें. लेनदेन में सतर्कता रखें. ल़़़़क्ष्यों पर फोकस रहेगा. पं्रबंधन संवारने का भाव बनाए रखेंगे. कामकाज में बेहतर रहेंगे. चर्चा संवाद में आगे रहेंगे. विभिन्न प्रयासों में अनुकूलन बनाए रखेंगे. स्वार्थ से बचें.
कर्क- संपर्क संवाद का दायरा बड़ा होगा. वाणिज्यिक विषयों में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बनाए रहेंगे. भाई बंधुओं के साथ वक्त बिताएंगे. पेशेवर कार्यां पर फोकस रहेगा. योजनाओं को गति मिलेगी. व्यक्तिगत विषयों रुचि रहेगी. करीबियों की सुनेंगे. रिश्तों में उूर्जा रहेगी. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे. आय बढ़त पर रहेगी. बहस से बचेंगे. पारिवारिक संस्कारों पर बल देंगे. संबंध बेहतर बनाए रखेंगे. अपनों को समय देंगे. सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे. चर्चा संवाद को बढ़ावा देंगे.
सिंह- घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. कार्य व्यापार में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. परिवारिक कार्यां में रुचि बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत मामलों में प्रभावशाली रहेंगे. उत्सव आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे. महत्वपूर्ण बात साझा करेंगे. शुभ सूचनाओं से उत्साहित रहेंगे. नए लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. जिम्मेदारियां निभाएंगे. रक्त संबंधियों का सहयोग रहेगा. समझ और साहस से काम लें. संवाद पर जोर रहेगा. विवेक विनम्रता से आगे बढ़ेंगे. धैर्य धर्म अपनाएंगे. व्यस्तता बनी रहेगी.
कन्या- सभी के सहयोग से उत्साहित रहेंगे. श्रेष्ठ प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. रचनात्मक कार्यां में अनुकूलन बना रहेगा. जीवन शैली पर जोर बनाए रखेंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. व्यक्तिगत मामले गति लेंगे. इच्छित सफलता पाएंगे. पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. व्यक्तिगत संबंध संवरेंगे. साहस रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. प्रियजनों का आगमन होगा. सृजनात्मक कार्यां को गति देंगे. महत्वपूर्ण आयोजनों से जुड़ सकते हैं. संपर्क संवाद बढ़ेगा.
तुला- सूझबूझ और सजगता से कार्य करें. खर्च निवेश के मामले बनेंगे. विविध कार्यां में गति आएगी. खर्च पर अंकुश कठिन होगा. आत्मविश्वास बना रहेगा. सभ्यता संस्कार बढ़ेंगे. दान धर्म बढ़ेगा. दिखावे व बड़बोलेपन से बचें. दूर देश के मामले आगे बढ़ेंगे. योजनाएं आगे बढ़ेंगी. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. नीति नियमों की अवहेलना से बचें. लक्ष्य की ओर गति बनाए रहें. लेनदेन में सावधानी बरतें. नीति न्याय के विषयों में मितभाषिता रखें. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं.
धनु- प्रबंधकीय प्रयासों को बेहतर बनाए रखेंग. लाभ और विस्तार के प्रयास बढ़ाने पर बल रखेंगे. बड़ों के सहयोग मिलेगा. सभी क्षेत्रो में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. उत्साह से आगे बढ़ते रहेंगे. प्रबंधन संवार पाएगा. उपलब्ध अवसरों को भुनाएंगे. आर्थिक लक्ष्य साधने में सफल होंगे. इच्छित उपलब्धियों को प्राप्त करेंगे. प्रतिभा संवार पाएगी. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. योग्यता प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. साझा संबंधों में सुधार होगा. भावनाओं पर अंकुश रखेंगे.
मकर- भाग्य की मदद से महत्वपूर्ण कार्या को तेजी से पूरा करेंगे. लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बनी रहेगी. धर्म मनोरंजक स्थिति बनाए रखेंगे. सूझबूझ और समभाव से आगे बढ़ेंगे. नीति नियम का पालन बनाए रखेंगे. व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे. अपेक्षित लक्ष्य पर फोकस रहेगा. उच्च शेक्षिक एवं प्रतिस्पर्धा में रुचि रहेगी. श्रेष्ठजनों से भेंट होगी. मित्रों को संवारने के लिए अधिकाधिक प्रयास बनाए रखेंगे. सहयोग सहकार का भाव रखेंगे. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. बड़ी सोच से काम लेंगे.
कुंभ- पारिवारिक मामलों में सजगता बढ़ाएं. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. योग प्राणायाम बढ़ाएंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे. व्यवस्थागत मामले बढ़ेंगे. व्यवहार में विनम्रता बनाए रहेंगे. कार्य व्यापार के मामले सहजता से बनेंगे. करियर कारोबार मे दबाव बना रहेगा. वरिष्ठों से भेंट होगी. लेनदेन में सजग रहें. सहज सतर्कता बढ़ाएंगे. अप्रत्याशित घटनाक्रम की संभावना रहेगी. लक्ष्य के प्रति समर्पण रखेंगे. कार्य नियमतः पूरे होंगे. व्यक्तिगत मामले गति लेंगे. खोजकार्य में रुचि बढे़गी.
मीन- नेतृत्व की भावना बल पाएगी. विभिन्न कार्यां में निसंकोच आगे बढ़ेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी. लाभ और विस्तार के कार्यां की गति बढ़ाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. परिजनों संग स्नेह आनंदमय समय बिताएंगे. आवश्यक कार्यां को गति देंगे. लक्ष्यगत तैयारी बढ़ाएंगे. साझा प्रयासों से कार्य सधेंगे. नीति धर्म का पालन करेंगे. निजी विषय पक्ष में रहेंगे. परंपराओं को निभाएंगे. खानपान और सेंहत देखें. भावुकता में न आएं. चर्चा संवाद में विनम्र रहें. व्यवस्था पर भरोसा रखें.














