न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी योगी समेत पांच लोग रहेंगे प्राण-प्रतिष्ठा गर्भग्रह में पीएम मोदी, रामलाला को आईना दिखाने की रस्म करेंगे पूरी।

उमाकांत त्रिपाठी।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। सूत्रों के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह मेंPrime Minister Narendra Modi, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर के आचार्य (मुख्य पुजारी) मौजूद रहेंगे। सबसे पहले PM मोदी प्रभु श्रीराम को आईने में उनका चेहरा दिखाएंगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से 23 दिन पहले यानी 30 दिसंबर को मोदी अयोध्या आ रहे हैं। 30 दिसंबर को मोदी श्रीराम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर रोड शो करेंगे। इससे पहले मंदिर ट्रस्ट रामलला की बन रही 3 मूर्तियों में से एक का चयन कर लेगा। 29 दिसंबर को मूर्ति का चयन हो जाएगा। रामलला की इसी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आज और कल ट्रस्ट की बैठक है।

1 मिनट 24 सेकेंड में पूरी होगी प्राण-प्रतिष्ठा

प्राण-प्रतिष्ठा महज 1 मिनट 24 सेकेंड में होगी। काशी के पंडितों ने यह मुहूर्त तय किया है। द्रविड़ बंधु पं. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और पं. विश्वेश्वर शास्त्री ने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से मूल मुहूर्त होगा, जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा यानी प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त कुल 1 मिनट 24 सेकेंड का ही होगा।इस मुहूर्त की शुद्धि भी की जाएगी। मुहूर्त शुद्धि का समय 20 मिनट का होगा। यह 19 जनवरी की शाम 6 बजे से शुरू होगा, जो 6 बजकर 20 मिनट तक चलेगा।

इनॉगरेशन से पहले सजा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, तस्वीरें

UP के डिप्टी CM केशव मौर्य पिछेल 4 दिनों से अयोध्या में हैं। वह रोज सुबह श्रमिकों के साथ सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार 28 दिसंबर को भी मौर्य ने नाली की सफाई की। सड़कों पर झाड़ू लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा, “स्वच्छ रहे श्रीराम का धाम, इसी संकल्प के साथ अयोध्या में स्वच्छता अभियान चल रहा है

योगी का अयोध्या दौरा स्थगित,

गुरुवार को CM योगी अयोध्या जाने वाले थे, हालांकि खराब मौसम की वजह से योगी का अयोध्या दौरा स्थगित हो गया। अब योगी शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। मौसम की बात करें तो अयोध्या में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।
शुक्रवार को योगी राम मंदिर को देखेंगे। इसके बाद जिन योजनाओं का इनॉगरेशन होना है, वहां जाएंगे। फिर सर्किट हाऊस में समीक्षा बैठक करेंगे। फिर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

30 साल बाद अयोध्या में ब्लू जोन एक्टिव

प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां बेहद अलर्ट हैं। अयोध्या में मंदिरों, होटलों और रेलवे स्टेशन की चैकिंग हो रही है। सभी कार्यक्रम स्थलों को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। अयोध्या में आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की भी सतर्कता से चेकिंग हो रही है।

सुरक्षा एजेंसियों की कई टीमों ने अयोध्या में डेरा डाल रखा है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर के चारों ओर समेत अयोध्या के आसपास के जिलों में ब्लू जोन साल 1990 और 92 के राम मंदिर आंदोलन के दौरान एक्टिव हुआ था।

Related Posts

1 of 895

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *