न्यूज़

Janmashtami 2022: इस विधि से करें पूजा, मिलेगी सफलता

भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव 18 और 19 अगस्त को पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। इस साल जन्माष्टमी दो दिन पड़ रही है जिसके कारण यह उत्सव भी दो दिन ही मनाया जा रहा है। इस साल की जन्माष्टमी के दिन वृद्धि और धुव्र योग बन रहे हैं जो काफी शुभ और फलदायी माने जाते है।

अगर आप पहली बार घर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं, तो इस विधि से करें कान्हा की पूजा, साथ ही जानिए शुभ मुहूर्त।

जन्माष्टमी पर इस तरह करें पूजा

  • जन्माष्टमी वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि सभी तरह के कार्यों को निपटा लें।
  • फिर घर के मंदिर का साफ-सफाई कर लें।
  • इसके बाद सभी देवी-देवताओं का आवहन करते हुए दीप प्रज्वलित करें।
  • फिर बाद में लड्डू गोपाल के पूजन आरंभ कर दें।
  • लड्डू गोपाल को जल से अभिषेक कर चंदन और भोग लगाएं।
  • इसके बाद लड्डू गोपाल को झूला झूलाएं।
  • फिर रात्रि का इंतजार करते हुए दिन भर कृष्ण मंत्रों का जाप करें।
  • रात्रि में 12 बजे भगवान का जन्म दिन मनाएं ।
  • कान्हा को दूध,दही, घी, शहद, पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं।

-अंत में बाल गोपाल की आरती उतारे हुए मंगल गीत गाएं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *