दुनिया

कनाडा में खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या

कनाडा में खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुक्खा को कनाडा के विनिपिग में गोलियां मारी गईं।

सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके A कैटगरी का गैंगस्टर था। खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था। सुक्खा एनआईए की वॉटेंड लिस्ट में शामिल था। कनाडा में बैठकर भारत में अपने गिरोह के गुर्गों जरिए रंगदारी वसूलता था।

आज पंजाब पुलिस राज्य में गैंगस्टरों और खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ छापेमारी भी कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस छापेमारी अभियान में आज पंजाब पुलिस मोगा में सुक्खा के घर भी पहुंची थी।

सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके ने 2017 में कनाडा भाग गया था। उसने जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट और पुलिस क्लीयरेंस हासिल किया था। उस वक्त उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज थे।

आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत करके उसने कनाडा का वीजा हासिल किया था। पंजाब पुलिस के 2 कर्मियों उसकी मदद करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।

Related Posts

1 of 108

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *