दुनिया

बीजिंग में रूस की गैरमौजूदगी में शुरू हुए पैरालंपिक खेल

बीजिंग में शुक्रवार को 2022 शीतकालीन पैरालंपिक की शुरुआत हुई। रूस के खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से वापस भेज दिया गया है जबकि यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही।

यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वालेरी सुशकेविच ने खेलों की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह करिश्मा है कि हम पैरालंपिक के लिए पहुंच गए हैं।’’

बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खत्म होने के कुछ समय बाद रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया जिससे पूरी दुनिया में नाराजगी है और खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है।

पैरालंपिक के आयोजकों ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को शुरुआत में बीजिंग खेलों में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी थी लेकिन उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले अपना फैसला बदलते हुए दोनों देशों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

आयोजकों ने इन दोनों देशों के खिलाड़ियों को बाहर करने के लिए खेल गांव में तनाव का हवाला दिया।

सुशकेविच ने कहा कि यूक्रेन की टीम के सदस्यों को बीजिंग पहुंचने में चार दिन लगे। उन्होंने कहा कि यूरोप में पिछले दो दिन की यात्रा के दौरान वह बस के फर्श पर सोए क्योंकि उनकी पीठ में तकलीफ थी।

Related Posts

अनुतिन बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- और मजबूत करेंगे साझेदारी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को…

पीएम मोदी का दुनिया में जलवा कायम: AIAM ने दिया वैश्विक शांति पुरस्कार, जानें क्या है ये संगठन?

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने एकजुट होकर एक नया अल्पसंख्यक…

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

कार में पीएम मोदी-पुतिन के बीच क्या बातचीत हुई.? अब खुला राज, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में चीन के तियानजिन…

1 of 84

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *