दुनिया

‘आयो म्हारा ढोलना’… मोदीमय हुआ मॉस्को, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, होगी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंच गए हैं. मॉस्को एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.रूस के मॉस्को में रूसी कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में हिंदी गानों पर नृत्य किया। प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को के कार्लटन होटल में बच्चों से मुलाकात की और भारतीय प्रवासियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

ये है पीएम मोदी का प्लान
रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। मंटुरोव और प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। पीएम मोदी के इस यात्रा को कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है. वह मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगें. फरवरी 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद से यह भारतीय प्रधानमंत्री की पहली रूस यात्रा है. 9 जुलाई को रूस में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हो जाएंगे जो कि 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी.

कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
रूस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में और बढ़ी है, जिसमें ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों से लोगों का संपर्क आदि क्षेत्र शामिल हैं. पीएम मोदी और पुतिन के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं.

 

Related Posts

1 of 100

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *