साइंस टेक

अचानक कैसे खराब हो गया माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर, भारत, US-UK से जर्मनी तक पड़ा ये असर

उमाकांत त्रिपाठी।वैश्विक माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज की वजह से भारतीय हवाई अड्डों पर हो रही अप्रत्याशित देरी. नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा, “मैंने हवाई अड्डे के अधिकारियों और एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे देरी से प्रभावित यात्रियों के लिए अतिरिक्त सीटें, पानी और भोजन उपलब्ध कराएं. हम आपकी चिंताओं को समझते हैं और आपकी सुरक्षित और तेज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. आपके धैर्य और सहयोग की बहुत सराहना की जाती है.

अमेरिकन एयरलाइंस बोला
हैदराबाद एयरपोर्ट से 30 उड़ानें रद्द हो गईं. अधिकारियों ने कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ राष्ट्रीय उड़ानों को भी रद्द कर दिया है. स्पाइस जेट और आकाश के साथ-साथ कई हवाई अड्डे बाधित.अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि वैश्विक आईटी आउटेज के बाद परिचालन फिर से शुरू हो गया है.

 

साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक बोला
साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक ने कहा कि जिस मुद्दे के कारण बड़ी बाधा उत्पन्न हुई है, वह कोई सुरक्षा घटना या साइबर हमला नहीं है.
माक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने से एयरलाइन्स पर कोई असर नहीं’, बोले बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी
माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “हम वैश्विक आउटेज के बारे में बात कर रहे हैं. माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम फेल हो गया है. मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि इससे उड़ान भरने वाली या संचालन करने वाली एयरलाइनों पर कोई असर नहीं पड़ा है. इससे बैक-एंड सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिसमें बुकिंग, चेक-इन आदि शामिल हैं. जहां तक ​​उड़ानों की सुरक्षा का सवाल है, तो इसका कोई असर नहीं पड़ा है.

 

Related Posts

AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स के सीईओ से पीएम मोदी की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के…

205 करोड़ के खर्च पर अंतरिक्ष जा रहा ये शख्स, साथ जाएंगे दुनिया के सबसे अमीर इंसान

दुनिया के सबसे बड़े अरबपति और अमेजन कंपनी सीईओ जेफ बेजोस अपने बचपन का सपना साकार…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *