साइंस टेक

पीएम मोदी से होगी सैम ऑल्टमैन की मुलाकात, भारत का दौरा कर सकते हैं OpenAI प्रमुख, जानें कब आएंगे?

उमाकांत त्रिपाठी।Sam Altman: मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट समर्थित OpenAI के प्रमुख सैम ऑल्टमैन अगले सप्ताह भारत आने की योजना बना रहे हैं। यह उनकी दो साल में पहली यात्रा हो सकती है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब कंपनी कानूनी चुनौतियों का सामना कर रही है। सूत्रों ने बताया कि- ऑल्टमैन ने 5 फरवरी को नई दिल्ली की अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय किया है। भारत दौरे के दौरान सैम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।

सूत्रों में से एक ने बताया कि- सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। लेकिन कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। सूत्रों ने बताया कि- उनकी योजनाएं अभी भी बदल सकती हैं। OpenAI ने भारत के आईटी मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया। ओपनएआई ने कहा है कि- यूजर्स की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत उसका दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।

ऑल्टमैन ने पीएम मोदी से नई दिल्ली में 2023 में मुलाकात की थी
ऑल्टमैन 2023 में भारत आए थे। तब उन्होंने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत के टेक्नोलॉजिकल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में AI की क्षमता पर चर्चा की। तब से, OpenAI को भारत में कई कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। पिछले साल स्थानीय समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा नई दिल्ली की एक अदालत में इसे चुनौती दिए जाने के बाद कॉपीराइट उल्लंघन का दावा करते हुए इसके खिलाफ मुकदमा शुरू हुआ था।

इस मामले में मुकेश- गौतम के स्वामित्व वाले लगभग एक दर्जन डिजिटल मीडिया हुए शामिल
अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी  आउटलेट भी इस मामले में शामिल हो गए हैं। OpenAI ने कहा है कि- यह केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा का उपयोग उचित उपयोग सिद्धांतों द्वारा संरक्षित तरीके से करता है। अमेरिकी कंपनी कहा है कि- भारतीय अदालतों के पास इस मामले की सुनवाई करने का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।इसके अलावा, चीनी AI प्रतिद्वंद्वी DeepSeek के उभरने के बाद इस सप्ताह वैश्विक तकनीकी बाजार में उथल-पुथल मच गई। DeepSeek के AI असिस्टेंट ने ChatGPT को पीछे छोड़ते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका में ऐप्पल के ऐप स्टोर पर शीर्ष रेटेड मुफ्त ऐप बन गया है।

Related Posts

चंद्रयान-3 के 2022 की तीसरी तिमाही के दौरान लॉन्च होने की संभावनाः डॉ. जितेन्द्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान…

आईआईटी खड़गपुर में हुआ सुपरकंप्यूटर परम शक्ति का उद्घाटन, जानिए देश को कैसे मिलेगी मदद

नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन के तहत आईआईटी खड़गपुर में पेटास्केल सुपर-कंप्यूटर परम…

अचानक कैसे खराब हो गया माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर, भारत, US-UK से जर्मनी तक पड़ा ये असर

उमाकांत त्रिपाठी।वैश्विक माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज की वजह से भारतीय हवाई अड्डों…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *