साइंस टेक

प्रसिद्ध वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, श्रद्धांजलि देते हुए कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने गोडबोले की एक अग्रणी वैज्ञानिक और प्रर्वतक के रूप में तारीफ की। उन्होंने कहा कि, गोडबोले विज्ञान की दुनिया में महिलाओं के लिए एक मजबूत आवाज थीं। रोहिणी गोडबोले के शैक्षणिक प्रयास भविष्य की पीढ़ियों का मार्गदर्शन करने में मदद करेंगे।

पीएम मोदी ने एक्स पर किया ट्वीट
“रोहिणी गोडबोले जी के निधन से दुखी हूं। वह एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और आविष्कारक थीं और विज्ञान की दुनिया में महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली आवाज थीं। उनके शैक्षणिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

भौतिकी के क्षेत्र में अहम योगदान
डॉ. गोडबोले ने उच्च ऊर्जा भौतिकी के क्षेत्र में अपना नाम स्थापित किया और भारतीय विज्ञान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने न केवल अपनी शोध से विज्ञान जगत को समृद्ध किया, बल्कि अपने शैक्षिक योगदान से युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित भी किया। उनके नेतृत्व में कई शोध परियोजनाएं सफल रहीं, जिनसे भारत के विज्ञान क्षेत्र को दिशा मिली।

भौतिकी के लिए भी बहुत बड़ी क्षति- IIT कानपुर प्रोफेसर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (कानपुर) के ‘थ्योरिटकल फिजिक्स’ के प्रोफेसर जयदीप चक्रवर्ती ने ‘एक्स’ पर लिखा कि यह न केवल एचईपी समुदाय के लिए बल्कि भौतिकी के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है…उन्हें एक महान भौतिकीविद और एक शिक्षक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने युवाओं को अनुसंधान में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से हुई थी सम्मानित
डॉ. रोहिणी गोडबोले को भौतिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी रिसर्च ने भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक विशेष स्थान दिलाया। उनकी किताबें और शोधपत्र विज्ञान जगत में एक महत्वपूर्ण संदर्भ मानी जाती हैं।

Related Posts

205 करोड़ के खर्च पर अंतरिक्ष जा रहा ये शख्स, साथ जाएंगे दुनिया के सबसे अमीर इंसान

दुनिया के सबसे बड़े अरबपति और अमेजन कंपनी सीईओ जेफ बेजोस अपने बचपन का सपना साकार…

पीएम मोदी के इस प्लान ने रोशन किए 10 लाख घर, इन राज्यों ने हासिल किया सौर ऊर्जा का टारगेट

उमाकांत त्रिपाठी।नई दिल्ली. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) के…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *