साइंस टेक

ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास: दो छोटे सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में करीब लाए, पीएम मोदी ने दी बधाई

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा,कि-उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग की सफलता के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई. यह आने वाले सालों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.वहीं केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस उपलब्धि के लिए इसरो को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा,कि- इसरो ने आखिरकार यह कर दिखाया. SPADEX ने अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की है… डॉकिंग पूरी हो गई है और यह पूरी तरह स्वदेशी “भारतीय डॉकिंग सिस्टम” है. इससे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रयान 4 और गगनयान समेत भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा. पीएम मोदी का निरंतर संरक्षण बेंगलुरु में उत्साह को बढ़ाता रहता है.

जानें-ISRO ने क्या किया, जिसकी हर ओर है चर्चा
डॉकिंग का मतलब दो चीजों को आपस में जोड़ना होता है. इसरो ने पहली बार दो छोटे सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में करीब लाकर डॉकिंग यानी कि जोड़ने का काम किया है. ऐसा करने वाला भारत दुनिया में चौथा देश बन गया है. भारत, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि अब भारत के नाम पर जुड़ गई है.

Related Posts

AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स के सीईओ से पीएम मोदी की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के…

205 करोड़ के खर्च पर अंतरिक्ष जा रहा ये शख्स, साथ जाएंगे दुनिया के सबसे अमीर इंसान

दुनिया के सबसे बड़े अरबपति और अमेजन कंपनी सीईओ जेफ बेजोस अपने बचपन का सपना साकार…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *