धर्म -अध्यात्म

21 जून 2024 का राशिफल: क्या आपकी राशि में है धन-लाभ या मिलने वाला है किसी पुराने का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल

उमाकांत त्रिपाठी।मेष- सकारात्मक बदलावों और सुधारों से उत्साहित रहेंगे. भाग्यकारी परिस्थितियां बनी रहेंगी. समकक्षों के सहयोग से श्रेष्ठता बनाए रखेंगे. लंबी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी. समय सुधार की ओर बना हुआ है. आस्था और विश्वास से सफलता पाएंगे. कार्य व्यापार में उछाल आएगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. सभी ़क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. शिक्षा पर जोर देंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. अध्यात्म में रुचि रहेगी. तेजी बनाए रखेंगे.

वृष- सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. लोभ प्रलोभन और दबाव में न आएं. कामकाजी सहजता बनी रहेगी. नियम पालन बनाए रखें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं. सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे. आत्म अनुशासन रखेंगे. धैर्य विश्वास से परिणाम पाएंगे. उद्योग व्यवसाय के प्रयास पूर्ववत् रहेंगे. अपरिचितों से दूरी रखेंगे. अफवाह से प्रभावित न हों. स्मार्ट डिले की नीति अमल में लाएं. पेशेवरता रखें. बहकावे में न आएं.

मिथुन- कार्य व्यापार में सामूहिक प्रयासों में विश्वास बढ़ेगा. करीबियों से चर्चा संवाद में प्रभावी रहेंगे. साझेदारी के मामले पक्ष में बनेगे. साहस पराक्रम और संपर्क बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा. सभी से सामंजस्यता बनाए रखेंगे. हितलाभ का प्रतिशत बढ़ेगा. निजी संबंधों को मजबूत बनाएंगे. सहकार बढ़ाने की कोशिश रहेगी. दिनचर्या में स्थिरता आएगी. भूमि भवन के विषयों में तेजी होगी. विभिन्न मोर्चां पर प्रभावी परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे.

कर्क- कामकाजी रुटीन संवारेंगे. श्रमशीलता और पेशेवरता पर भरोसा बढ़ाएंगे. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों बेहतर रहेंगे. वाणी व्यवहार सजग रहेगा. लोभ प्रलोभन और प्रभाव में न आएं. नौकरीपेशा वर्ग ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगा. कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़ेंगे. बजट से चलेगे. पेशेवर प्रयास फलेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे.

सिंह- बड़ों की बात पर अमल बनाए रखेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं एवं बड़े लक्ष्य बनाएंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. दैनिक व्यवहार में सुधार लाएंगे. कामकाज व जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे. सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा. प्रेम स्नेह के मामलों में सहज होंगे. प्रतिस्पर्धा में प्रभावशाली रहेंगे. मित्रता की भावना बढ़ेगी. स्वजनों से मतभेद समाप्त होंगे. घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. बौद्धिक कार्यां में तेजी बढ़ाएंगे.

कन्या- घर परिवार से करीबी बढ़ाने का प्रयास रखेंगे. भावनात्मक मामलों में धैर्य बनाए रहें. अनुभवियों बात ध्यान से सुनें. भावावेश में आने से बचें. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे. घरेलु मामलों में रुचि बनाए रखेंगे. अहस्तक्षेप की नीति पर अमल बढ़ाएंगे. परिजनों से सुलह सामंजस्य बनाए रखें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन बनाए रखें.

तुला- करीबियों से संपर्क संवाद बेहतर होगा. आवश्यक जानकारी साझा करने का प्रयास बनाए रखेंगे. भेंटवार्ता में सहज रहेंगे. विभिन्न प्रयासों में गति बनी रहेगी. सबके साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. संपर्क क्षेत्र बड़ा बनाएंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. आलस्य त्यागें. सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं. भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा.

 

वृश्चिक- घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा. आसपास का वातावरण अनुकूल रहेगा. रक्त संबंधों को संवारेंगे. निजी मामलों में के मामले पक्ष में बनेंगे. धन संपदा के विषयों में तेजी बनाए रखें. अपनों से करीबी बढ़ाएंगे. परिजनों से सलाह लेंगे. नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. भव्य आयोजनों से जुड़ें़गे. स्वजनों से भेंट होगी. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. मान सम्मान देंगे. चहुंओर समर्थन बना रहेगा. निजी जीवन में शुभता रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.

धनु- नवीन प्रयासों में गति आएगी. सहयोग की भावना बढ़ेगी. घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. परिजनों का सहयोग समर्थन प्राप्त होगा. सभ्यता व संस्कारों को बल मिलेगा. आर्थिक मामलों से जुड़े प्रयास संवरेंगे. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंंगे. नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यां में गति आएगी.

मकर- व्यर्थ वार्तालाप से बचेंगे. कामकाजी विस्तार को बल मिलेगा. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखेंगे. कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं. वाणिज्यिक संबंधों के प्रति सजग रहेंगे. ं आवश्यक कार्यां को जल्द पूरा करें. सामंजस्य का प्रयास रखें. निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. खर्च निवेश में सजगता रखेंगे. वाणिज्यिक यात्रा हो सकती है.

 

कुंभ- वाणिज्यिक हितलाभ के लिए प्रयास बनाए रखेंगे. कार्ययोजनाओं में तेजी दिखाएंगे. लक्ष्य की ओर सक्रियता से बढ़ेंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सहजता व विश्वास बढ़ेगा. लाभ प्रभाव बल पाएगा. सफलता प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. नियम पालन रखें. प्रभाव बढ़ेगा. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. निसंकोच रहेंगे.

मीन- प्रबंधन के प्रयास संवार लेंगे. लाभ और प्रभाव बेहतर बना रहेगा. पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. करियर कारोबार में जिम्मेदारों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता रहेगी. शासकीय विषय पक्ष में बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. प्रतिष्ठा बनी रहेगी. कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे. सम्मान में वृद्धि होगी.

Related Posts

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *