मनोरंजनसोशल मीडिया

Kabhi Eid Kabhi Diwali: फिल्म के सेट से लीक हुआ शहनाज गिल का लुक, बालों में गजरा लगाए बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस; देखे वीडियो

सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से ऐक्ट्रेस शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं खबर आ रही है कि शहनाज गिल ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच सेट से उनका एक वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी वैनिटी वैन से अपने कॉस्ट्यूम में उतरते हुए सेट की ओर बढ़ते दिखाई दे रही हैं। इस लुक में शहनाज गिल काफी खूबसूरत दिख रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों पर गजरा बांधा हुआ था।

बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने ‘कभी ईद कभी दीवाली’ का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, “मेरी नई फिल्म की शूटिंग शुरू।” देखते ही देखते उनका यह पोस्ट खूब वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।

https://twitter.com/sallukhanbeing/status/1525867824115335168?t=gtDQ3iYRCkPnEoXLgjNNcA&s=19

वहीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी इस समय सलमान खान के साथ आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस ‘राधे श्याम’ एंड ‘बीस्ट’ में नजर आई थीं। अपनी नई फिल्म के बारे में अपडेट शेयर करते हुए पूजा ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह सलमान खान के मशहूर फ़िरोज़ा ब्रेसलेट के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रही हैं।

Related Posts

दो भाईयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी, अब पत्नी हुई प्रेग्नेंट, तीनों ने रील बनाकर ये बताया

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से जुड़ी एक अनोखी कहानी…

Tinder Show में बवाल: गालियां देते हुए लड़के को पीटने लगी लड़की, हंगामे के बीच उतरे कपड़े

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों तीखी बहस का विषय…

1 of 61

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *