क्रिकेट

टूट गया भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सपना, सेमीफाइन में 5 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया

एक बार फिर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब टूट गया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में 5 रन से हराया। भारतीय टीम 173 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 167 रन ही बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की तरफ से अर्धशतक ठोका। लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं रही, बल्ला अटकने से वो रन आउट हो गईं और मैच का पासा पलट गया। हार के बाद भारतीय कप्तान काला चश्मा पहनकर प्रेजेंटेशन में आईं। हरमनप्रीत कौर से जब मैच के बाद काला चश्मा पहनकर प्रेजेंटेशन में आने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, मैं नहीं चाहती कि मेरा देश मुझे रोता हुआ देखे। इसी कारण से मैंने काला चश्मा पहना है। मैं इससे ज्यादा बदकिस्मत महसूस नहीं कर सकती।

हरमनप्रीत ने आगे कहा कि जेमिमा रोड्रिग्स के साथ बल्लेबाजी करते हुए हमने वापसी कर ली थी। वहां से हारने की उम्मीद हमें नहीं थी। इसी दौरान जब हरमनप्रीत कौर से पूछा गया कि आप रो रही हैं? इस पर उन्होंने कहा,”जिस तरह से मैं रन आउट हुई, इससे ज्यादा बदकिस्मत महसूस नहीं कर सकती। हम इस बात को लेकर खुश हैं कि मैच को आखिरी गेंद तक ले गए। हम आखिरी गेंद तक लड़ना चाहते थे। हम लक्ष्य हासिल करना चाहते थे, इसी वजह से जब ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेाबजी चुनी तो हमारे लिए अच्छा था। यहां तक कि जब हमनें शुरुआती दोनों विकेट जल्दी गंवा दिए तो हम जानते थे कि हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं।”

हरमनप्रीत ने कहा, ‘हम जानते हैं कि हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप है। भले ही हमने सेमीफाइनल में शुरुआती विकेट गंवा दिए, लेकिन जेमी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह बधाई की पात्र है। जेमी ने हमें वह गति दी, जिसकी हम तलाश कर रहे थे। ऐसे प्रदर्शनों को देखकर खुशी होती है। हरमनप्रीत ने कहा कि शायद हम अपनी पूरी ताकत से नहीं खेले। हमने मिसफील्ड किया। हम इन सबकों से केवल सीख सकते हैं और गलतियों को नहीं दोहरा सकते हैं। भारतीय टीम की हार का टर्निंग प्‍वाइंट रहा कप्‍तान हरमनप्रीत कौर का रन आउट होना। भारतीय कप्‍तान बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण तरीके से रन आउट हुई। भारतीय पारी के 15वें ओवर में जॉर्जिया वेयरहम की गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने स्‍वीप शॉट खेला और दो रन लेने के लिए दौड़ पड़ी। डीप स्‍क्‍वायर लेग पर मौजूद फील्‍डर का थ्रो जबतक विकेटकीपर के पास पहुंचता, तबतक हरमनप्रीत कौर आसानी से क्रीज में पहुंच जाती। मगर ऐसा नहीं हुआ।

हरमनप्रीत कौर दूसरा रन पूरा करते समय अपना बल्‍ला मैदान में घिसने जा रही थी, तब उनका बल्‍ला मैदान पर अड़ गया। हरमनप्रीत कौर के दोनों पैर हवा में थे और विकेटकीपर एलिसा हीली ने बिना किसी गलती के गिल्लियां बिखेर दीं। भारतीय कप्‍तान जिस अंदाज में आउट हुई, उसकी किसी ने कल्‍पना भी नहीं की थी। भारतीय टीम की उप-कप्‍तान स्‍मृति मंधाना के चेहरे के भाव भी कैमरे में कैद हुए, जो एकदम स्‍तब्‍ध नजर आईं। डगआउट लौटते समय हरमनप्रीत कौर की नाराजगी साफ चेहरे पर दिख रही थी। वह खुद पर काबू नहीं कर सकी और बीच मैदान पर गुस्‍सा निकालते हुए अपना बल्‍ला फेंक दिया। भारतीय कप्‍तान ने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्‍के की मदद से 52 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने अंत में जोरदार प्रयास किया, लेकिन ये नाकाफी रहा। ऑस्‍ट्रेलिया ने सातवीं बार टी-20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगातार नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिल रही हार से तमाम क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया। हर कोई इस बार खिताब जीतने की उम्मीद पाल बैठा था, लेकिन हरमनप्रीत की तरफ से आसान रन कंप्लीट करते हुए गंभीरता नजर नहीं आई। जिस तरह 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ फुल फ्लेज्ड डाइव लगाकर सिंगल पूरा किया था, अगर हरमनप्रीत ने भी वैसा ही एफर्ट दिया होता तो भारत सेमीफाइनल जीत जाता। विमेंस क्रिकेट टीम की लोकप्रियता को लेकर लगातार सवाल खड़ा किया जाता है। कहा जाता है कि लड़कियों को लड़कों की तरह पेमेंट और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। आलोचक यह भी कहते हैं कि महिलाओं के क्रिकेट मैच देखने दर्शक मैदान पर नहीं जाते। हकीकत यह है कि कपिल देव ने जब 1983 में विश्व कप जीता था, उसके बाद ही क्रिकेट भारत में प्रसिद्ध हो सका था। ऐसे में अगर हरमनप्रीत की सेना विश्वकप नहीं जीतेगी, तो दर्शकों की रूचि विमेंस क्रिकेट में कतई नहीं बढ़ेगी।

Related Posts

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

क्या बदला जाएगा भारतीय क्रिकेट टीम का नाम.? हाईकोर्ट में लगी याचिका, जज ने क्या कहा.?

खबर इंडिया की।दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर…

1 of 47

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *