खबर इंडिया की।भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही शनिवार रात पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत का अभियान समाप्त हो गया। रेसलिंग की विमेंस 76kg कैटेगरी में उन्हें किर्गिस्तान की आईपेरी मेडेट कायजी ने 1-1 से हराया।
रेसलिंग के अलावा, भारतीय गोल्फर अदिति अशोक 29वें स्थान पर रहीं है । भारत के लिए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में मनु भाकर और सरबजोत सिंह, मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वप्निल कुसाले, रेसलिंग में अमन सहरावत और हॉकी को मिलाकर भारत ने 5 ब्रॉन्ज जीता। वहीं स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर दिलाया। भारत ने कुल 6 मेडल जीते।
नीरज से थी गोल्ड की उम्मीद
11 अगस्त को पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी भी होगी, जिसमें भारत के ध्वजवाहक पीआर श्रीजेश और मनु भाकर शामिल होने वाले हैं। इस बार भारत को ओलिंपिक में कोई गोल्ड मेडल नहीं मिला। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से इस बार भी गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें भी सिल्वर मेडल मिला।
इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि भारतीय दल जब पेरिस से लौटेगा तो उसके खाते में 3 साल पहले हुए टोक्यो ओलिंपिक से कम मेडल होंगे।
71वें नंबर पर रहा है भारत
भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। तब भारतीय दल मेडल टैली में 48वें नंबर पर था। इस बार भारतीय टीम 71वें नंबर पर खिसक गई है। यह नंबर और नीचे जा सकता है क्योंकि 11 अगस्त को 13 मेडल इवेंट होने हैं।
भारत के टोक्यो के मुकाबले पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में नीचे खिसकने की बड़ी वजह गोल्ड मेडल ना जीत पाना रहा। भारत को सिल्वर मेडल भी एक ही मिला, जो टोक्यो ओलिंपिक के चैंपियन नीरज चोपड़ा ने जीता। भारत के पांचों मेडल ब्रॉन्ज हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने 3 ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में जीते। एक ब्रॉन्ज मेडल हॉकी और एक कुश्ती में मिला।
इंडिया के पास आ सकता है 7 वां मेडल
पेरिस ओलिंपिक गेम्स 11 अगस्त को खत्म हो रहे हैं, लेकिन पेरिस गेम्स के बाद भी भारत की मेडल टैली बढ़ सकती है। भारत की रेसलर विनेश फोगाट ने CAS में सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की है। इस पर मंगलवार को फैसला आएगा। अगर विनेश यह अपील जीतती हैं तो वे सिल्वर मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला रेसलर बन जाएंगी। साथ ही भारत के मेडल की संख्या 7 पहुंच जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो भारत मेडल टैली में 68वें स्थान पर रह सकता है।टोक्यो में मिला था गोल्ड भारत को पिछले 3 ओलिंपिक में सिर्फ 1 गोल्ड मिला है। नीरज ने जेवलिन में टोक्यो 2020 में गोल्ड दिलवाया था। टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे, जिसके बाद भारत 48वें स्थान पर रहा था। रियो 2016 में भारत केवल 2 मेडल जीतकर 67वें रैंक पर था।















