दिल्ली

बिलासपुर को मिलेगी कई सौगात, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, हुई ये बात

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मंत्री ने बिलासपुर संभाग के रेलवे स्टेशनों में कोविड काल से बंद ट्रेनों के स्टॉपेज को फिर से बहाल करने की मांग की है। रेलमंत्री ने तोखन साहू को उनकी सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रेलमंत्री ने चुनाव जीतकर संसद पहुंचने के लिए तोखन साहू को बधाई दी।

कई गाड़ियों का स्टॉपेज हुआ बंद
गौरतलब है कि करगी रोड, बेलगहना, टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन पर कोविड काल के दौरान से कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों का स्टॉपेज बंद कर दिया गया था। जिसके कारण इस क्षेत्र के किसान, व्यापारी, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधि सहित आम जनता को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है। अपने मुख्य जिला केंद्र से यह तमाम स्टेशन 60 से 70 किमी की दूरी पर स्थित है। साथ ही यह एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जिसमें विशेष संरक्षित जनजाति के लोग निवासरत है। जिन्हें अपने नजदीकी स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों को पकड़ने के लिए बेवजह अतिरिक्त पैसा लगाकर बिलासपुर स्टेशन जाना पड़ता है। बगल से गुजरने वाली रेलगाड़ी को पकड़ने के लिए बस या रोड वाहनों के माध्यम से भटकते हुए समय पर स्टेशन पहुंचना भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

जनता को मिलेगा फायदा
फिलहाल, जिन प्रमुख रेलगाड़ियों का स्टेशनों पर स्टॉपेज बंद है, उनकी सूची इस प्रकार है- भोपाल-अमरकंटक सुपरफास्ट, पुरी-हरिद्वार उत्कल कलिंग एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, दुर्ग-भोपाल-अमरकंटक सुपरफास्ट, सारनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस, बिलासपुर-चिरमिरी आदि। इन गाड़ियों के नियमित ठहराव से इस क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *