राज्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: भूपेश सरकार ने खरीदी थी सोलर लाइट, अब जांच करेगी साय सरकार

उमाकांत त्रिपाठी।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान आदर्श ग्राम योजना में सोलर लाइट खरीदी की जांच होगी। इसकी जांच विधानसभा की समिति करेगी। इसे लेकर विधानसभा में गुरुवार को मानसून सत्र के चौथे दिन मंत्री राम विचार नेताम ने घोषणा की है।

लता उसेंडी बोली
कोंडागांव से बीजेपी विधायक लता उसेंडी ने प्रश्नकाल के दौरान साल 2021-22 में सोलर लाइट खरीदी का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि, कोंडागांव में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सोलर स्ट्रीट लाइट की कितनी शिकायत हुई? क्या कार्रवाई हुई? इस पर मंत्री नेताम ने जवाब दिया कि, कोई शिकायत नहीं है।फिर उसेंडी ने कहा कि अफसरों ने सदन को गलत जानकारी दी है। मेरे पास सूचना के अधिकार से जानकारी है कि तीन शिकायतें हुई हैं और जांच भी हुई। पूरे प्रदेश में सोलर लाइट भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु बना हुआ है। उसेंडी ने पूछा था कि जांच कराएंगे क्या? इस पर नेताम ने जांच की घोषणा की।

मंत्री रामविचार नेताम बोले
उसेंडी के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, किए तो आप लोग हैं (कांग्रेस विधायकों की ओर इशारा करते हुए) और हम लोग भर रहे हैं। आप लोगों ने कांग्रेस सरकार के समय सभी नियम-कानून, कायदे को ताक में रखकर सब काम किया है। मनमाने तरीके से काम किया है।
लता उसेंडी इस सदन की सदस्य ही नहीं बल्कि हमारे प्रदेश की कद्दावर नेता हैं। इन समस्त विषयों को देखते हुए मैं सदन की समिति से जांच करने में सहमत हूं। इस तरह के प्रकरण के दायरे को बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश स्तर में इसकी जांच होगी।

गलत तरीके से हुई खरीदी
हाल ही में यह बात भी सामने आई थी कि बस्तर संभाग के 7 जिलों बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव और बिलासपुर संभाग के कोरबा में खनिज न्यास निधि और सांसद मद से करीब 100 करोड़ में सेमी इंटीग्रेटेड सोलर लाइट की खरीदी ग्राम पंचायतों के माध्यम से की गई है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *